Ultraviolette F77 SuperStreet : बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक बाइक निर्माता अल्ट्रॉवायलेट ऑटोमेटिव (Ultraviolette Automotive) ने हाल ही में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक F77 SuperStreet लॉन्च की है। यह बाइक F77 Mach 2 का एक एडवांस वर्जन है और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ आई है। अगर आप एक दमदार और मॉडर्न इलेक्ट्रिक बाइक की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है।
यह देखने में काफी हद तक F77 Mach 2 की तरह ही है, लेकिन इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं। इसमें फुल LED हेडलाइट, बड़े साइड पैनल्स और शार्प कट्स दिए गए हैं, जो इसे एक स्पोर्टी और अग्रेसिव लुक प्रदान करते हैं। Ultraviolette F77 SuperStreet में एडवांस फीचर्स, हाई परफॉर्मेंस बैटरी और स्टाइलिश डिजाइन दी गयी है, जो इसे खास बनाते हैं।
एडवांस फीचर्स और स्मार्ट टेक्नोलॉजी
यह बाइक सिर्फ लुक्स में ही नहीं, बल्कि फीचर्स के मामले में भी टॉप-नॉच है। इसमें कई आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे दूसरी इलेक्ट्रिक बाइक्स से अलग बनाते हैं। बाइक में फुल LED लाइटिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे इसकी विजिबिलिटी काफी बढ़ जाती है। इसमें एक TFT डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है, जो स्मार्ट और इंटरएक्टिव है। इस स्क्रीन पर आपको बैटरी स्टेटस, स्पीड, नेविगेशन और अन्य जरूरी जानकारियां मिलती हैं। इसके अलावा, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, 10-लेवल रिजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम, ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जोड़ा गया है, जिससे यह बाइक स्टेबल रहती है।
पावरफुल मोटर और लम्बी रेंज
इस F77 सुपरस्ट्रीट में दमदार मोटर और बैटरी दी गई है, जो इसे बेहतरीन परफॉर्मेंस देने में सक्षम बनाते हैं। इसमें 10.3kWh की बैटरी लगी हुई है, जो इस बाइक को लंबी दूरी तय करने की क्षमता प्रदान करती है। यह बैटरी 30kW की मोटर के साथ आती है, जिससे यह 155kmph की टॉप स्पीड हासिल कर सकती है। यह सिंगल चार्ज पर अधिकतम 323 किलोमीटर की रेंज देती है। अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक की तलाश में हैं, जो दमदार परफॉर्मेंस के साथ लंबी दूरी तय कर सके, तो F77 सुपरस्ट्रीट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
सिर्फ इतनी कीमत में लाये घर
इतनी शानदार रेंज और काफी सारे आधुनिक फीचर्स के साथ आने वाली यह बाइक अगर आपको पसंद आती है तो इसे 2.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) शुरुआती कीमत में खरीद सकते है। यह बाइक चार आकर्षक रंगों में उपलब्ध है, जो इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं। इसके कलर ऑप्शन्स हैं:
Turbo Red, Afterburner Yellow, Stellar White और Cosmic Black। Ultraviolette F77 सुपरस्ट्रीट न केवल एक मॉडर्न और हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक है, बल्कि यह सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्मार्ट फीचर्स के साथ आती है।