Ninja और BMW को टक्कर देने जल्द लॉन्च होने वाला है Ducati Panigale V4 का अपडेटेड वर्जन

Ducati Panigale V4 2025: भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में इन दिनों स्पोर्ट्स बाइक काफी चर्चा में है, युवाओ को आकर्षित करने के लिए कई कम्पनिया नई नई बाइक्स लॉन्च करने वाली है। डुकाटी कंपनी की बात करे तो यह अपनी शानदार सुपरबाइक पैनिगेल V4 के नए और अपडेटेड वर्जन को भारत में 5 मार्च को लॉन्च करने जा रही है।

इस Ducati Panigale V4 बाइक को पिछले साल ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था, और अब यह भारतीय बाइक प्रेमियों के लिए भी उपलब्ध होगी। डुकाटी की यह नई पेशकश हाई-परफॉर्मेंस, दमदार इंजन और आधुनिक फीचर्स के साथ आती है, जो इसे पहले के मुकाबले और भी ज्यादा आकर्षक और एडवांस बनाती है। नई पैनिगेल V4 को कई अपग्रेड के साथ पेश किया गया है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और डिजाइन दोनों बेहतर हो गए हैं।

Ducati Panigale V4 2025 का पावरफुल इंजन

अपने पावरफुल इंजन के कारण ही यह सुपरबाइक काफी पॉपुलर हो रही है। इसमें आपको 1,103cc का डेस्मोसेडिसी स्ट्रैडेल V4 इंजन दिया गया है, जो इसे जबरदस्त पावर और परफॉर्मेंस देता है। यह इंजन 214 bhp की अधिकतम पावर और 120 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। बाइक को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जिसमें क्विकशिफ्टर की सुविधा भी दी गई है। इसका इंजन हाई-रेविंग के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे यह न सिर्फ ट्रैक पर बल्कि सड़क पर भी बेहतरीन स्पीड और स्मूथ राइडिंग एक्सीपीरियंस देती है।

Ducati Panigale V4 2025 एडवांस फीचर्स

अब बात करे इस Ducati Panigale V4 बाइक में मिलने वाले फीचर्स के बारे में तो इसमें कंपनी ने काफी एडवांस फीचर्स दिए है, जिससे यह राइडिंग के दौरान ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक बनती है। इस बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल डीवीओ, डुकाटी स्लाइड कंट्रोल, डुकाटी व्हीली कंट्रोल डीवीओ, डुकाटी पावर लॉन्च डीवीओ, इंजन ब्रेक कंट्रोल और डुकाटी क्विक शिफ्ट 2.0 जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसके अलावा, बाइक में Öhlins NPX/TTX सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है, जो राइडिंग को ज्यादा स्मूथ और स्थिर बनाता है।

Ducati Panigale V4 2025 की कीमत

भारतीय बाजार में अगर आप इस सुपरबाइक को खरीदना चाहते है तो इसकी शुरुआती कीमत ₹27.41 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। हालांकि, इसके अलग-अलग वेरिएंट्स और कस्टमाइजेशन ऑप्शन के आधार पर इसकी कीमत और भी ज्यादा हो सकती है। Ducati Panigale V4 2025 की बिक्री देशभर के डुकाटी शोरूम्स में उपलब्ध होगी और बाइक प्रेमी इसे 5 मार्च से खरीद सकते है।