Honda Elevate खरीदने वालों की खुली किस्मत, दे दी इतने रुपए की बंपर ऑफर, फीचर्स के साथ पॉवर भी

Honda Elevate: होंडा मोटर्स भारती बाजार में अपने लाइनअप की अधिकांश गाड़ियों पर बंपर ऑफर का ऐलान कर दिया है। होंडा मोटर्स की तरफ से होंडा एलीवेट फिर भी बेहतरीन ऑफर दिया जा रहा है, जिसके बारे में आगे सारी जानकारी दी गई है। होंडा एलीवेट भारतीय बाजार में एक बेहतरीन कॉन्पैक्ट एसयूवी के तौर पर आती है। इसमें आपको दमदार पावर के साथ हाईटेक फीचर्स और आकर्षक लुक देखने को मिलता है। 

इसके अलावा भी होंडा का इंजन काफी ज्यादा रिलायबल और कम मेंटेनेंस वाला माना जाता है। अगर आप होंडा एलीवेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर होने वाला है। 

होंडा एलीवेटर ऑफर 

होंडा एलीवेट पर कंपनी की तरफ से कुल 86,100 तक का ऑफर दिया जा रहा है। होंडा एलीवेट के टॉप मॉडल पर आपको लगभग 66,100 तक का लाभ मिलने वाला है। 

वहीं इसका ZX मैन्युअल ट्रांसमिशन वेरिएंट खरीदने पर पर भी आपको 66,100 तक की छूट मिल सकती है। अगर आप इसके टॉप मॉडल को छोड़कर अन्य सभी वेरिएंट की तरफ जाना चाहते हैं, तो उसमें आपको लगभग 56,100 तक का लाभ मिलने वाला है। होंडा एलिवेट की अपेक्स एडिशन पर 45,000 रुपए तक की छूट, जबकि इसके अपेक्स एडिशन CVT ट्रांसमिशन पर 46,100 का छूट मिलने वाला है। और यदि आप इसके मिड वेरिएंट CVT ट्रांसमिशन की तरफ जाना चाहते हैं, तो फिर आपको लगभग 71,000 तक का लाभ मिलने वाला है। 

होंडा मोटर्स की तरफ से 2024 मॉडल के लिए भी काफी ज्यादा ऑफर दिए जा रहे हैं। इसके 2024 वेरिएंट पर 76,100 का छूट दिया जा रहा है, वहीं पर MY 2024 Apex एडिशन मैन्युअल ट्रांसमिशन पर 65,000 का लाभ मिलने वाला है।

Honda Elevate इंजन 

होंडा एलीवेट को पावर देने के लिए होंडा सिटी के ही समान इंजन विकल्प का प्रयोग किया जाता है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया जाता है जो की 121 Bhp और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह इंजन सिक्स स्पीड मैनुअल और सेवन स्पीड CVT ट्रांसमिशन के साथ आ रही है। 

Honda Elevate कीमत 

होंडा एलीवेट की कीमत भारतीय बाजार में 11.69 लाख रुपए से शुरू होकर 16.91 लाख रुपए एक्स शोरूम दिल्ली है। एलीवेट को कुल चार वेरिएंट और कई रंग विकल्पों के साथ पेश किया जाता है।