नई दिल्ली: होंडा भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल के साथ एक नई शुरुआत करने जा रही है। कंपनी अगले साल 2026 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी, होंडा एलिवेट ईवी, लॉन्च करेगी। यह एसयूवी सिंगल चार्ज में 400 किलोमीटर से अधिक की रेंज देने का दावा कर रही है। एलिवेट ईवी भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा ईवी, मारुति सुजुकी ई विटारा, महिंद्रा बीई 6 और टाटा कर्व ईवी जैसी कारों से प्रतिस्पर्धा करेगी।
भारत में एसयूवी की मांग तेजी से बढ़ रही है, और होंडा इस ट्रेंड को भुनाने के लिए कई नई एसयूवी लॉन्च करने की योजना बना रही है। इनमें इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड दोनों मॉडल शामिल होंगे। तो चलिए जानते हैं होंडा की उन अपकमिंग एसयूवी के बारे में जो भारतीय बाजार में तहलका मचाने वाली हैं।
1. Honda Elevate EV
होंडा एलिवेट ईवी भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में एक बेहतरीन विकल्प के रूप में सामने आएगी। इसकी रेंज और डिजाइन दोनों ही ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तैयार हैं। इस एसयूवी में आपको सिंगल चार्ज पर 400 किलोमीटर से अधिक की रेंज मिलेगी, जो इसे एक पावरफुल ऑप्शन बनाती है।
2. Honda New 7-Seater SUV
होंडा की एक नई 7-सीटर एसयूवी भारतीय ग्राहकों के लिए आने वाली है, जो 2027 तक लॉन्च हो सकती है। इस एसयूवी में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन की उम्मीद जताई जा रही है। यह मॉडल परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, जो लंबी यात्राओं के लिए आरामदायक और स्पेशियस कार की तलाश में हैं।
3. Honda ZR-V Hybrid
होंडा ZR-V हाइब्रिड एसयूवी इस साल के अंत तक या 2026 की शुरुआत में भारतीय सड़कों पर दिखाई दे सकती है। इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन होगा, जिसे डुअल-मोटर हाइब्रिड सेटअप के साथ जोड़ा जाएगा। यह मॉडल होंडा के हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की शक्ति को दिखाएगा, जो ग्राहकों को बेहतर माइलेज और पावर देने का वादा करता है।
होंडा की ये नई एसयूवी भारतीय बाजार में अपनी जगह बनाने के लिए तैयार हैं। चाहे वो होंडा एलिवेट ईवी हो या ZR-V हाइब्रिड, कंपनी ने अपनी कारों को भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों के हिसाब से डिज़ाइन किया है। तो अगर आप भी एक नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये मॉडल निश्चित रूप से आपकी लिस्ट में होने चाहिए।