Jawa 42 Bobber 2025: भारतीय बाजार में इन दिनों युवाओ में स्पोर्ट्स बाइक्स का चलन काफी बढ़ चूका है। स्पोर्ट्स बाइक का इतना पॉपुलर होने का कारण लोगो को इनमे पसंद आने वाली इनकी हाई स्पीड और इनकी आकर्षक डिज़ाइन है। अगर आप भी ऐसी ही कोई बाइक खरीदना चाहते है तो जावा कंपनी ने 42 Bobber बाइक को लॉन्च कर दिया है।
यह बाइक न केवल अपने दमदार इंजन के लिए जानी जाएगी, बल्कि इसका आकर्षक लुक और शानदार डिज़ाइन भी लोगों को खूब पसंद आएगा। कंपनी ने इसे तीन अलग-अलग पेंट स्कीम वाले वैरिएंट्स में पेश किया है, जिससे ग्राहकों को अपनी पसंद के अनुसार विकल्प मिल सके। इस मोटरसाइकिल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.19 लाख रुपये रखी गई है, जबकि इसके टॉप-एंड वैरिएंट की कीमत 2.26 लाख रुपये है। चलिए, जानते है बाइक में मिलने वाले सभी फीचर्स के बारे में।
Jawa 42 Bobber 2025 का पावरफुल इंजन और परफॉर्मेंस
बाइक का डिज़ाइन इसे एक क्लासिक बॉबर लुक देता है, जिसमें लो-स्लंग सीट और आकर्षक फिनिशिंग इसे अलग पहचान देते हैं। इंजन के तौर पर बाइक में 334cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 30.64hp की अधिकतम पावर और 32.64Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन पहले से ही जावा की Perak बाइक में देखा गया है। इस बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जिससे स्मूद और बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस मिलता है।
Jawa 42 Bobber 2025 के खास फीचर्स
दोस्तों, फीचर्स के बारे में जानकारी दे तो Jawa 42 Bobber को कई आधुनिक फीचर्स के साथ पेश किया गया है। जिससे यह न सिर्फ स्टाइलिश बल्कि एक सुविधाजनक बाइक भी बन जाती है। इसमें ऑल-एलईडी लाइटिंग, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, कुशंड सीट, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और ड्यूल चैनल एबीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस बाइक में आगे की तरफ 35 मिलीमीटर टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन दिए गए हैं, जबकि पीछे की तरफ 7-स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड गैस फिल्ड मोनोशॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिए गए हैं।
Jawa 42 Bobber 2025 कीमत
Jawa कंपनी ने 42 Bobber जैसी सुपरबाइक को 6 अलग-अलग रंगों में पेश किया गया है, जिससे से ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकते है। यह बाइक Moonstone White, Mystic Copper Spoke Wheel, Jasper Red Spoke Wheel, Mystic Copper Alloy Wheel और Jasper Red Alloy Wheel कलर ऑप्शन्स में शामिल है। जिसमे से आप इसे 2.19 लाख रुपये से शुरू होकर 2.26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।