Mahindra Thar ने मचाया धमाल, अब नए फीचर्स ओर लुक के साथ, चुरा रही लोगों का दिल

Mahindra Thar 5 Door: महिंद्रा ने कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में अपनी महिंद्रा थार को पांच डोर संस्करण के साथ लांच किया है, जो कि अब सब लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। महिंद्र थार 5 डोर को महिंद्रा थार रॉक्स के नाम से भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है, और हाल ही में महिंद्रा थार रॉक्स ने ग्लोबल एंड कैप में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त की है। 

अगर आप भी अपने लिए एक बेहतरीन ऑफ रोडिंग गाड़ी या फिर लाइफस्टाइल एसयूवी की तलाश कर रहे हैं तो फिर महिंद्रा थार रॉक्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। आगे महिंद्रा थार रॉक्स के बारे में सारी जानकारियां दी गई है। 

महिंद्रा थार रॉक्स कीमत 

महिंद्रा थार रॉक्स को भारतीय बाजार में मुख्य रूप से दो वेरिएंट में पेश किया जाता है। इसकी कीमत भारतीय बाजार में 12.99 लाख रुपए से शुरू होकर 22.49 लाख रुपए एक्स शोरूम दिल्ली है। महिंद्रा थार रॉक्स को मल्टीपल रंग विकल्पों के साथ और कई बेहतरीन एसेसरीज के साथ पेश किया जाता है। आप डीलरशिप के आधार पर और अधिक एसेसरीज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

Mahindra Thar 5 Door

Mahindra Thar 5 Door इंजन 

बोनट के नीचे इस मॉन्स्टर को संचालित करने के लिए 2.0 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन का प्रयोग किया जाता है जो की 162 Bhp और 330 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। दूसरा 2.2 लीटर डीजल इंजन जो की 152 Bhp और 330 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। दोनों इंजन विकल्प सिक्स स्पीड मैनुअल और सिक्स स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। हालांकि इसके डीजल इंजन विकल्प में ही आपको केवल फोर बाई फोर की सुविधा मिलने वाली है, पेट्रोल इंजन विकल्प रीयर व्हील ड्राइव संस्करण के साथ आती है। 

Mahindra Thar 5 Door फीचर्स 

सुविधाओं की बात करें तो महिंद्रा थारो रॉक्स को 10.25 इंच टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वायरलेस एंड्राइड ऑटो के साथ एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी ऑफर किया गया है। इसके अलावा भी इसमें पैनोरमिक सनरूफ, आगे की तरफ हवादार सीट, 9 स्पीकर अकरम साउंड सिस्टम के साथ पीछे की यात्रियों के लिए AC वेंट्स और ऑटोमेटिक AC कंट्रोल्स दिया गया है। अन्य फीचर्स में क्रूज कंट्रोल, वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, ऑटोमेटिक हैडलाइट्स, पुश बटन स्टार्ट स्टॉप इंजन मिलता है। 

वहीं सुरक्षा सुविधा में इसे सिक्स एयर बैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल हॉल एसिस्ट, हिल डीसेंट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम ओर सभी पहियों के लिए डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके अलावा महिंद्रा थार रॉक्स को लेवल 1 ADAS तकनीकी के साथ भी संचालित किया जाता है, जो की इसे और अधिक सुरक्षित बना देता है।