महिंद्रा की फरवरी 2025 सेल्स में जबरदस्त उछाल, SUV सेगमेंट में 19% की ग्रोथ

नई दिल्ली: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने फरवरी 2025 के सेल्स आंकड़े जारी कर दिए हैं, और एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन किया है। SUV सेगमेंट में कंपनी ने साल-दर-साल 19% की ग्रोथ दर्ज की है।

महिंद्रा की SUV सेल्स ने मचाया धमाल

कंपनी ने घरेलू बाजार में फरवरी 2025 में 50,420 SUV बेचीं, जो पिछले साल फरवरी में 42,401 यूनिट्स थी। यह 19% की वृद्धि को दर्शाता है। कुल मिलाकर, महिंद्रा ने फरवरी में 83,702 व्हीकल्स बेचे, जो साल-दर-साल 15% की ग्रोथ दिखाता है। पैसेंजर व्हीकल सेल्स भी 18% बढ़कर 50,659 यूनिट्स हो गई।

कंपनी के लीडर्स का क्या कहना है?

महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन के प्रेसिडेंट वीजय नाकरा ने कहा, “हमारी SUV पोर्टफोलियो की डिमांड लगातार बढ़ रही है, और फरवरी में हमने 50,420 SUV की बिक्री की, जो 19% की वृद्धि है। कुल मिलाकर 83,702 वाहनों की बिक्री हुई, जो 15% अधिक है।”

घरेलू और निर्यात बाजार में मजबूती

महिंद्रा की घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिक्री में शानदार वृद्धि देखने को मिली, जबकि कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में मिक्स्ड रिजल्ट्स आए। फरवरी में कंपनी की घरेलू कमर्शियल व्हीकल सेल्स 23,826 यूनिट रही। हल्के कमर्शियल व्हीकल (2 से 3.5 टन LCV) में 9% की वृद्धि हुई और यह 19,155 यूनिट्स तक पहुंच गई, लेकिन 2 टन से कम के LCV में 21% की गिरावट आई। वहीं, 3.5 टन से अधिक LCV और मिडियम-हैवी कमर्शियल व्हीकल (MHCV) सेगमेंट में 23% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

निर्यात के आंकड़ों की बात करें तो फरवरी 2025 में महिंद्रा ने 3,061 यूनिट्स विदेशी बाजारों में भेजे, जो फरवरी 2024 के 1,539 यूनिट्स के मुकाबले 99% की बढ़ोतरी दिखाता है। कुल एक्सपोर्ट साल-दर-साल 32% बढ़कर 30,566 यूनिट्स हो गया है।

लगातार बढ़ता दबदबा

महिंद्रा 2025 की शुरुआत से ही मजबूत प्रदर्शन कर रही है। जनवरी में भी कंपनी ने यात्री वाहन थोक बिक्री में टाटा मोटर्स को पीछे छोड़ा था। भारतीय बाजार में SUV की बढ़ती डिमांड और महिंद्रा के नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स BE 6 और XEV 9e को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया से कंपनी का भविष्य और भी उज्ज्वल नजर आ रहा है।