Maruti Eeco Price Update: मारुति भारतीय बाजार में अपनी लाइनअप की सभी गाड़ियों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी करती जा रही है। और अब मारुति अपनी सबसे सस्ती एक की कीमतों में भी बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। मारुति ईको भारतीय बाजार में आने वाली एक एंट्री लेवल और सबसे किफायती मिनी वैन है। अगर आप भी मारुति ईको लेने की तैयारी कर रहे हैं तो फिर यह जानकारी आपके लिए खास होने वाली है। इससे पहले भी मारुति ने अपनी ऑटो, स्विफ्ट, ब्रेजा जैसी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। आगे मारुति ईईको की कीमतों में बढ़ोतरी के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई है।
मारुति ईईको नई कीमत अपडेट 2025
मारुति ने अपनी सबसे सस्ती गाड़ी मारुति ईईको की कीमतों में ₹12,000 की बढ़ोतरी करती है, यह बढ़ोतरी मारुति ईको के सभी वेरिएंटों पर की गई है। अब मारुति सुजुकी ईईको की कीमत भारतीय बाजार में 5.44 लाख रुपए से 6.70 लाख रुपए एक्स शोरूम दिल्ली है। नीचे इसके अन्य वेरिएंटों के बारे में सारी जानकारियां दी गई है।
Variant | Old (Rs) | New (Rs) | Difference (Rs) |
5 str STD (o) | 5.32 lakh | 5.44 lakh | +12,000 |
7 str STD (o) | 5.61 lakh | 5.73 lakh | +12,000 |
5 str AC(o) | 5.68 lakh | 5.80 lakh | +12,000 |
5 str AC CNG (o) | 6.58 lakh | 6.70 lakh | +12,000 |
इंजन और माइलेज
मारुति सुजुकी ईईको को पावर देने के लिए 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया जाता है, जो की 81 Bhp और 104.4 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह इंजन केवल 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है इसमें आपको कोई भी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की सुविधा नहीं मिलती है। इसके अलावा भी कंपनी से सीएनजी संस्करण के साथ पेश करती है, जहां पर यह 72 Bhp और 95 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
मारुति ईको मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ 19.71 kmpl का माइलेज देती है, जबकि सीएनजी तकनीकी के साथ यह 26.78 किलोमीटर की रेंज का दावा करती है।
फीचर्स
मारुति सुजुकी ईईको मैं आपको मैन्युअल एस कंट्रोल्स के साथ हीटर, आगे की तरफ रीक्लिनिंग सीट्स, मैन्युअल एडजेस्टेबल ORVM, एयर फिल्टर, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, सामने की तरफ दो एयरबैग और रियर पार्किंग सेंसर दिया गया है। मारुति सुजुकी ईईको को भारतीय बाजार में कुल पांच बेहतरीन रंग विकल्पों के साथ संचालित किया जाता है।