Tata Avinya आ रही करने धमाल, गजब के लेटेस्ट फीचर्स से भरपूर ओर तगड़ी रेंज के साथ

Tata Avinya: टाटा मोटर्स लगातार भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक बढ़त को बनाने के लिए प्रयास कर रही है। और इसी के लिए टाटा मोटर्स एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक गाड़ियों की पेशकश कर रही है। और अगर फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक गाड़ी की बात करें तो टाटा मोटर्स में कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में टाटा अविन्या को भारत मोबिलिटी एक्सपो में प्रदर्शित किया है। टाटा अविन्या एक फ्यूचरिस्टिक और हाईटेक इलेक्ट्रिक गाड़ी होने वाली है, जिसमें की लेटेस्ट तकनीकी के साथ कमाल की रेंज और डिजाइन लैंग्वेज होने वाला है। वर्तमान में टाटा मोटर्स के पास भारतीय इलेक्ट्रिक बाजार का 70% हिस्सेदारी है, और इसे और अधिक मजबूत करने के लिए टाटा लगातार काम कर रही है। आगे टाटा अविन्या से जुड़ी सारी जानकारियां दी गई है। 

टाटा अविन्या बैटरी विकल्प और रेंज 

टाटा अविन्या एक फ्यूचरिस्टिक गाड़ी होने वाली है इसमें आपके सामने की तरफ एक बड़ी एलइडी DRls के साथ चमकता हुआ टाटा का LOGO बीच में मिलेगा। इसका डिजाइन काफी ज्यादा एग्रेसिव और स्पोर्टी लुक के साथ आने वाला है। टाटा अविन्या में बटरफ्लाई डोर डिजाइन के साथ कैमरा के साथ ORVM, पूर्ण ब्लैक के साथ पिलर्स और फ्लोटिंग रूफ डिजाइन देखने को मिलता है। इसके अलावा बीच में बड़ी एलॉय व्हील्स के साथ एलइडी टैल लाइट फिनिश और एलईडी एलईडी लाइट बार पूरे led लाइट एरिया में देखने को मिलता है। गाड़ी में आपको डुएल टोन फिनिश के साथ फ्यूचरिस्टिक बंपर भी दिया गया है। 

केबिन 

अगर अंदर की तरफ बात करें तो आगामी फ्यूचरिस्टिक टाटा अविन्या मैं आपको कई लेटेस्ट और सुपर हाईटेक फीचर्स मिलने वाले हैं। अंदर की तरफ केबिन में डुएल टोन बेच और ब्राउन रंग विकल्प के साथ एक बड़ी पैनोरमिक सनरूफ, दो स्पोक स्टीयरिंग व्हील फ्लैट बॉटम के साथ, स्टीयरिंग व्हील के बीच में टाटा का LOGO, फ्यूचरिस्टिक डैशबोर्ड लेआउट, आरामदायक लेदर सीट, दूसरी पंक्ति के लिए बेहतरीन सीट देखने को मिलता है। 

बैटरी विकल्प 

आगामी फ्यूचरिस्टिक टाटा अविन्या के बैट्री व्हीकल के बारे में अभी तक कंपनी की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी टाटा अविन्या लगभग 500 किलोमीटर की रेंज देने वाली है। वही अविन्या केवल 30 मिनट में पूर्ण चार्ज होने वाली है। इसे फ्रंट में ड्राइव और फोर व्हील ड्राइव दोनों विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। 

कीमत और लॉन्च डेट 

टाटा अविन्या की कीमत भारतीय बाजार में करीबन 30 लाख रुपए से शुरू होकर 60 लाख रुपए एक्स शोरूम के साथ होने की उम्मीद है। ‌जबकि इसे 2025 के अंत तक लांच किए जाने की संभावना है। याद रखें लॉन्च की जानकारी आधिकारिक तौर पर अभी भी सामने नहीं आई है।