Tata Punch Flex Fuel: नए साल की शुरुआत के साथी टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक गाड़ियों की पेशकश का ऐलान कर दिया है। कुछ समय पहले आयोजित की गई 2025 भारत मोबिलिटी एक्सपो में कई तरह के नए-नए मॉडल पेश किए गए थे, और उसी में से एक टाटा पंच फ्लेक्स फ्यूल भी था। भारत मोबिलिटी एक्सपो में कई प्रकार की गाड़ियों की पेशकश की गई थी, जिसमें की अधिकांश 85% तक एथेनॉल मिश्रित ईंधन के साथ चलने के लिए तैयार थी, लेकिन वहीं पर टाटा पंच 100% एथेनॉल पर चलने के लिए तैयार है। टाटा पंच फ्लेक्स फ्यूल 100% एथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चलने के लिए संशोधित किया जा रहा है, आगे इसके बारे में और अधिक जानकारियां दी गई है।
टाटा पंच फ्लेक्स फ्यूल क्या है
फ्लेक्स फ्यूल संस्करण की सबसे बड़ी खासियत इसका इंजन होता है। इसके इंजन को 100% एथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चलने के लिए अनुकूल बना दिया जाएगा, इसके बाद यह बड़ी संख्या में माइलेज देने वाला है। इसके अलावा भी पेट्रोल और डीजल इंजन के तुलना में फ्लेक्स फ्यूल पर्यावरण के लिए भी काफी ज्यादा अच्छा और कुशल माना जाता है।
हालांकि इस 1.2 लीटर इंजन विकल्प के साथ ही पेश किया जाएगा, जो कि वर्तमान में 86 Bhp और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। और यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियर बॉक्स और पांच स्पीड AMT ट्रांसमिशन के साथ आती है।
डिजाइन
आगामी टाटा पंच फ्लेक्स फ्यूल अपने वर्तमान डिजाइन लैंग्वेज के साथ ही पेश होने वाली है। लेकिन बाहर की तरफ हमें कुछ और नए कॉस्मेटिक रंग विकल्प के साथ फ्लेक्स फ्यूल की बैचिंग देखने को मिल सकती है। इसके अलावा अंदर केबिन की तरफ भी हमें वर्तमान संस्करण के समान ही देखने को मिलने वाला है। डिजाइन में किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
फीचर्स
इसके अलावा भी सुविधाओं में टाटा पंच अपने वर्तमान सभी फीचर्स के साथ संचालित रहने वाली है। कुछ और अतिरिक्त फीचर्स को जोड़ा भी जाने वाला है जो कि इससे फ्लेक्स फ्यूल संस्करण के साथ तैयार करेगी। वर्तमान टाटा पंच में 10.25 इंच टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एंड्राइड ऑटो के साथ एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी दिया गया है। इसके अलावा भी वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, सिंगल पेन सनरूफ, ऑटोमेटिक AC कंट्रोल्स के साथ हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट मिलता है।
लॉन्च डेट और कीमत
टाटा पंच फ्लेक्स फ्यूल को कब तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएग, इसके बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है, वहीं पर इसकी कीमत वर्तमान मॉडल की कीमत से थोड़ी अधिक होने की उम्मीद है।