Aquarium Shop Business Idea: लोग अपने घर में अलग-अलग प्रकार के पशु-पक्षी रखना पसंद करते हैं। इसके साथ ही बहुत सारे लोगों को मछली पालन का भी शौक होता है। इसके लिए घर में एक्वेरियम रखना पसंद करते हैं। अगर आप चाहें तो एक्वेरियम की दुकान ओपन कर सकते हैं और इसमें अच्छा प्रॉफिट मार्जिन हासिल कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम एक्वेरियम बिजनेस के बारे में ही जानकारी देने वाले हैं।
अगर आप बेरोजगार हैं और खुद का बिजनेस शुरू करने के बारे में विचार कर रहे हैं या अपनी जॉब छोड़कर बिजनेस करना चाहते हैं, तो एक्वेरियम शॉप एक अच्छा बिजनेस आइडिया है।
Aquarium Shop Business Idea
घर के अंदर एक खूबसूरत वातावरण मेंटेन करने के लिए पशु-पक्षी होना जरूरी है। ज्यादातर लोगों को एक्वेरियम रखना बहुत ज्यादा पसंद है। बहुत सारी कंपनियां सिर्फ एक्वेरियम बनाने का काम करती हैं।
एक्वेरियम में मछलियों के लिए जरूरी भोजन, उनके लिए दवा, अलग-अलग प्रकार की मिट्टी, उर्वरक, अलग-अलग प्रकार के कांच आदि का ध्यान रखना होता है। जहां कुछ लोग गोल्डफिश एक्वेरियम में रखना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ को कलरफुल मछलियां पसंद होती हैं।
कैसे शुरू करें एक्वेरियम शॉप
अगर आप एक्वेरियम की दुकान ओपन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले पैसों की व्यवस्था कर लेनी है। दुकान के लिए आपको ऐसी लोकेशन सेलेक्ट करनी होगी, जो शहर में हो, क्योंकि इस प्रकार के बिजनेस की डिमांड शहरों में ज्यादा होती है। बहुत सारे कॉरपोरेट सेक्टर ऑफिस, सरकारी ऑफिस और बड़े-बड़े घरों में इस प्रकार के एक्वेरियम रखे जाते हैं।
Read Also – Business Idea: इस बिजनेस को शुरू करते ही होने लगेगी छप्परफाड़ इनकम, जानिए जरूरी बातें
एक्वेरियम शॉप के लिए जरूरी नॉलेज
अगर आप एक्वेरियम शॉप को ओपन करना चाहते हैं, तो आपको जलीय जीवों के बारे में सभी प्रकार की नॉलेज होना जरूरी है। कौन-कौन सी मछलियां किस प्रकार का भोजन करती हैं, कैसे आप उनका पालन करेंगे, ऐसी सभी जानकारी होना जरूरी है। आपको हमेशा अपनी एक्वेरियम शॉप को अपने रहने के स्थान से दूर ही शुरू करना है।
एक्वेरियम शॉप बिजनेस में इन्वेस्टमेंट और प्रॉफिट
अगर आप एक अच्छी एक्वेरियम शॉप ओपन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको जरूरी मछलियां, उनके लिए कंकर-पत्थर, सजावटी आइटम, अलग-अलग प्रकार की टैंक, मछलियों के लिए भोजन, दुकान की व्यवस्था, दुकान की डेकोरेशन आदि के लिए खर्च करना होगा। शुरुआत के लिए आपको ₹2,00,000 से लेकर ₹3,00,000 तक के इन्वेस्टमेंट की आवश्यकता होगी।
बात करें इस बिजनेस में प्रॉफिट की, तो यहां पर प्रॉफिट की कोई कमी नहीं है। आप जितना भी सेल करते हैं, उसका 30% से लेकर 40% तक आपका मुनाफा हो सकता है। किसी महीने अगर आप ₹1,00,000 की सेल करते हैं, तो आराम से ₹35,000 से लेकर ₹40,000 तक की कमाई कर लेंगे।