Business idea: आजकल लोग खेती की जगह बागवानी कर रहे हैं, क्योंकि इसे खेती से ज्यादा मुनाफे वाला माना जाता है। यह भी देखा जा रहा है कि किसान धान, गेहूं की तुलना में फूल और फलों की खेती से ज्यादा पैसा कमा रहे हैं। हरियाणा में कई किसान हैं जो रजनीगंधा के फूलों की खेती करते हैं।
इस समय बागवानी को काफी मुनाफे
इस समय बागवानी को काफी मुनाफे वाला माना जा रहा है। हरियाणा के एक गांव में 250 किसान फूलों की खेती कर रहे हैं और धान और गेहूं से ज्यादा पैसा कमा रहे हैं। ये किसान रोजाना बाजार जाकर 20 से 30 हजार रुपये कमा लेते हैं।
वहीं धान और गेहूं बोने वाले किसान
वहीं धान और गेहूं बोने वाले किसान को आधे साल में ही पैसा मिल जाता है। इन किसानों पर कर्ज का ब्याज भी ज्यादा होता है। इस समय रजनीगंधा की खेती की मांग भी काफी ज्यादा है। यह थाईलैंड तक जाती है। फूल को काटकर ग्रिडिंग बनाई जाती है।
हल्के फूलों को एक तरफ और
हल्के फूलों को एक तरफ और अच्छे फूलों को दूसरी तरफ रखा जाता है। अच्छे फूल ज्यादा कीमत पर बिकते हैं और कम कीमत वाले सस्ते बिकते हैं। इसी वजह से किसान ज्यादातर अच्छे फूलों को बाजार में बेच देते हैं।
नए किसानों को इसकी खेती के लिए ट्रेनिंग
नए किसानों को इसकी खेती के लिए ट्रेनिंग और योगदान भी दिया जाता है। इसकी खेती के लिए किसानों को 24,000 रुपये प्रति किलो की सब्सिडी भी दी जा रही है। हरियाणा के किसानों ने रजनीगंधा के फूलों की खेती को सफल बनाया है।
साथ ही वे इसका श्रेय बागवानी
साथ ही वे इसका श्रेय बागवानी विभाग को भी देते हैं। इस फूल की खेती से किसानों को काफी लाभ मिल रहा है। जहां उन्हें धान की खेती करके उतना पैसा नहीं मिलता था, जितना उन्हें फूलों की खेती करके मिल रहा है।