Toys Manufacturing Business: खिलौने देखकर बच्चों का मन खुश हो जाता है। माता-पिता भी अपने बच्चों को उनके पसंद के खिलौने जरूर दिलवाते हैं। खिलौनों से खेलकर ही बचपन गुजरा है। जब आप बाजार में जाएंगे, तो बहुत सारी खिलौने की दुकानें आपको मिल जाएंगी। ऐसे में अगर आप अपने घर पर ही खिलौना मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का सेटअप कर लें और बाजार में उनकी सप्लाई करना शुरू कर दें, तो एक अच्छा बिजनेस शुरू किया जा सकता है।
कैसे आप खिलौने बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं? इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हम आपको नीचे उपलब्ध करवा रहे हैं।
Toys Manufacturing बिजनेस कैसे शुरू करें?
टॉयज मैन्युफैक्चरिंग यूनिट अगर आप सेटअप करना चाहते हैं, तो आपको इस बिजनेस के बारे में थोड़ी बहुत नॉलेज होना जरूरी है। कौन से खिलौने बनाएंगे? किस टाइप के खिलौने बनाएंगे? सॉफ्ट टॉयज बनेंगे या प्लास्टिक के खिलौने बनाएंगे? ऐसी सभी जानकारी होना जरूरी है।
कौन-कौन से खिलौने बना सकते हैं?
- बच्चों के लिए सॉफ्ट टॉयज बना सकते हैं, जैसे टेडी बेयर, गुड़िया, गुड्डे आदि।
- बच्चों के लिए ऐसे सॉफ्ट टॉयज, जो दांत आने से पहले चबाने के काम आते हैं।
- प्लास्टिक के खिलौने भी बनाए जा सकते हैं।
- म्यूजिकल और इलेक्ट्रॉनिक खिलौने भी बना सकते हैं।
खिलौने बनाने के लिए रो मैटेरियल
- फोम या रुई
- सॉफ्ट कपड़ा
- प्लास्टिक
- लकड़ी
- लोहा व अन्य धातु
- गत्ता
- जेली
- अन्य सजावटी सामान
खिलौने बनाने की मशीन
- सिलाई मशीन
- ड्रिलिंग मशीन
- टूल किट
- कई तरह की बैटरी फिलिंग मशीन
- रिमोट कंट्रोल यूनिट
- कंप्यूटर
खिलौने बनाने के बिजनेस की लागत
खिलौने बनाने के बिजनेस में कितना खर्चा लगेगा, यह आपकी प्लानिंग के ऊपर निर्भर करता है। मशीन खरीदने का खर्चा, रॉ मैटेरियल, कारीगरों की सैलरी, किराया, और सप्लाई करने के लिए व्हीकल आदि का खर्चा भी लगेगा।
- छोटे लेवल पर भी अगर आप सॉफ्ट टॉयज बनाना चाहते हैं, तो घर में यूनिट लगाने के लिए ₹50,000 का खर्चा करना होगा।
- वही फैक्ट्री सेटअप करने के लिए ₹5 लाख से 10 लाख रुपए तक का खर्चा होगा।
खिलौने बनाने के बिजनेस की इनकम
अगर आप खिलौने मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का सेटअप करना चाहते हैं, तो आपके यहां बहुत अच्छी कमाई संभव है। अगर आप ₹1,00,000 की इन्वेस्टमेंट के साथ इस बिजनेस को शुरू करते हैं, तो 1 साल में ही ₹4 से 5 लाख रुपए की कमाई करना संभव है।