Senior Citizen FD Scheme: सीनियर सिटीजन FD स्कीम पर यह बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा रिटर्न, जल्दी जानें

Senior Citizen FD Scheme: अपने पैसे की सुरक्षा को महत्व देने वाले निवेशकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट एक बेहद पसंदीदा निवेश साधन रहा है। अगर निवेशक सीनियर सिटीजन (60 साल या उससे ज्यादा उम्र के व्यक्ति) हैं तो उन्हें और भी ज्यादा लाभ मिलता है।

FD में सीनियर सिटीजन को आम ग्राहक के मुकाबले 0.25% से 0.50% तक ज्यादा ब्याज ऑफर किया जाता है। अगर आप भी सीनियर सिटीजन हैं और फिक्स्ड डिपॉजिट करना चाहते हैं तो इस समय कई प्राइवेट बैंक हैं जो बेहद आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। आइए यहां कुछ ऐसे खास ऑफर के बारे में समझते हैं ताकि आपको निवेश का फैसला लेने में मदद मिल सके।

बंधन बैंक

सीनियर सिटीजन के लिए 8.55% तक ब्याज दरें ऑफर करता है। आप 1 साल की अवधि के लिए 8.55% ब्याज दर, 3 साल और 5 साल के लिए क्रमश: 7.75% और 6.60% ब्याज दर पर FD कर सकते हैं।

DCB बैंक

DCB बैंक भी FD पर 8.55% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। अगर आप 1 साल की FD कराते हैं तो आपको 7.60% ब्याज मिलेगा, जबकि 3 साल के लिए आपको 8.05% और 5 साल के लिए आपको 7.90% ब्याज दर मिलेगी।

एसबीएम बैंक

एसबीएम बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम 8.75% की ब्याज दर पर FD ऑफर कर रहा है। इस बैंक में आपको 1 साल की अवधि के लिए 7.55%, 3 साल के लिए 7.80% और 5 साल के लिए 8.25% ब्याज मिलेगा।

आरबीएल बैंक

आरबीएल बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 8.60% की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। पैसाबाजार के मुताबिक, इस बैंक में अगर आप 1 साल और 3 साल की अवधि के लिए FD कराते हैं तो ब्याज दर 8.00% है, जबकि 5 साल के लिए ब्याज दर 7.60% है।

इंडसइंड बैंक

इंडसइंड बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम 8.25% की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 1 साल की अवधि के लिए 8.25% ब्याज लागू है, जबकि 3 साल और 5 साल की FD पर 7.75% ब्याज मिलता है।

यस बैंक

यस बैंक में आप अधिकतम 8.25% की ब्याज दर पर FD करा सकते हैं। 1 साल के लिए ब्याज दर 7.75% है, जबकि 3 साल और 5 साल की FD पर 8% ब्याज दर ऑफर की जा रही है।

तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक

यह निजी क्षेत्र का बैंक अधिकतम 8.25% की दर पर FD ऑफर कर रहा है। इसमें 1 साल की FD पर 7.50% ब्याज दिया जा रहा है। यह दर 3 साल और 5 साल की अवधि के लिए 7% है।

IDFC फर्स्ट बैंक

IDFC फर्स्ट बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 8.25% की ब्याज दर ऑफर करता है। 1 वर्ष की अवधि के लिए ब्याज दर 7.00% है, जबकि 3 वर्ष और 5 वर्ष की अवधि के लिए ब्याज दर क्रमशः 7.30% और 7.25% है।