Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार इन 5 जगहों में रहने वाले व्यक्ति कभी नहीं कर पाते तरक्की!

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को कौन नहीं जानता है, अन्याय और अपमान का बदला लेने के लिए कैसे एक राजा तक को गद्दी से उतार फेंका। वहीं, आज भी आचार्य चाणक्य के द्वारा बताई गई नीतियों को लोग अपने जीवन में अपनाते हैँ। आचार्य चाणक्य के द्वारा बताई गई नीतियों को यदि व्यक्ति अपने जीवन में उतार लेता है तो वे व्यक्ति आदर्श जीवन जी सकता है और हमेशा आगे बढ़ता जाता है।

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में इस बात का जिक्र किया है कि कई सारी ऐसी वजहें होती हैँ, जिन कारणों से व्यक्ति जीवन भर के लिए गरीब रह जाता है। पहला कारण है उनके कर्म, दूसरा है कि गलत लोगों के साथ गलत जगह में रहना।

आज हम आपको आचार्य चाणक्य के द्वारा बताई गई इन पांच जगहों के बारे में बताएँगे, जहाँ रहने से व्यक्ति गरीब रह जाता है।

• आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिस स्थान पर वेदों को जानने वाला कोई भी ब्राह्मण नहीं रहता है, ऐसी जगह रहने वाले व्यक्ति हमेशा गरीब ही रह जाते हैँ। ऐसी जगहों में रहने से व्यक्ति कभी भी प्रगति हासिल नहीं कर सकता है। उनका कहना है कि ब्राह्मण धार्मिक कार्यों के जरिए धर्म कि रक्षा कर पाते हैँ।

यह भी पढ़ें: विजया एकादशी के दिन करें ये छोटा सा उपाय, जीवन से जुड़ी सारी समस्याएं हो जाएंगी दूर!

• जिस भी जगह के राजा प्रतापी नहीं होते हैँ, वहां शासन व्यवस्था नहीं रहती है। ऐसे में लड़ाई – झगड़े और अराजकता फैलने कि सम्भावना दो गुना तक फ़ैल सकती है।

• जिस भी जगह पर बिज़नेसमैन यानि कि कारोबारी नहीं रहते हैँ, उस जगह पर लोग गरीब ही बन कर रह जाते हैँ। इसलिए इस स्थान को जितनी जल्दी हो सके छोड़ देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: जीवन से हो चुके हैँ पूर्ण रूप से परेशान तो बाबा नीम करौली की मान लें ये बातें, धन और बरकत से भर जाएगा घर!

• जिस जगह पर डॉक्टर नहीं रहते हैँ, उस जगह रहना उचित नहीं है। क्योंकि व्यक्ति कि जान भी जा सकती है। इसलिए जब भी रहें तो इस बात का जरूर ध्यान दें।

• जिस भी जगह में नदी नहीं है, वहां पर भी रहना बिलकुल भी सही नहीं है। नदी के बिना जीवन बहुत ही ज्यादा कठिन है। ज़ल दरअसल, सिंचाई और जीवन दोनों के लिए बहुत ही ज्यादा आवश्यक है।