Chanakya Niti: चाणक्य जिन्हें आज भी कौन नहीं जनता होगा। इनका दूसरा नाम विष्णुगुप्त और कौटिल्य भी है। भारत के ये एक ऐसे महान राजनीति के और जीवन दर्शन के ज्ञाता थे जिनकी नीतियों का लोग आज भी पालन करते हैँ। वहीं, महान चाणक्य ने अपनी नीतियों में कई सारी ऐसी बातें बताई हैँ जो किसी भी व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है।
आचार्य चाणक्य का ये कहना है कि जीवन में ये 4 चीजें हैँ, जिन्हें लेकर के कभी भी जीवन में शर्म नहीं महसूस करना चाहिए।
क्या हैँ वो चीजें ये आगे हम आपको बताते हैँ:
बूढ़े माता पिता से
बूढ़े माता पिता सदैव के लिए जीवन का एक तरह से आधार होते हैँ। उनका जो भी बलिदान होता है वे हमें इस काबिल बनाते हैँ कि जीवन में आगे चलकर हम सफलता हासिल कर सकें। आचार्य चाणक्य का मानना है कि जीवन भर माँ बाप कि सेवा करनी चाहिए। खासतौर पर तब ज़ब वे बूढ़े हो जाएँ। संतान का कर्तव्य है कि वे अपने होते माँ बाप कि सेवा करना न भूले और साथ में सम्मान भी दें।
पुराने कपड़ों से
आचार्य चाणक्य के अनुसार कपड़े व्यक्ति कि पहचान का हिस्सा होते हैँ। लेकिन ये नए हैँ या पुराने इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए। यदि नए कपड़े पहनने कि हैसियत नहीं है तो पुराने कपड़े पहनने में कभी भी शर्म लिहाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि आत्म सम्मान का कपड़ों से कोई लेना देना नहीं है।
साधारण रहन सहन से
आचार्य चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति के गुण और आचरण सही होने चाहिए। उसके रहन सहन से कोई मतलब नहीं होना चाहिए। वहीं, दिखावे और अनावश्यक दूसरों को दिखाने के लिए कभी भी अपने जीवन को बर्बाद नहीं करना चाहिए। वहीं, खासतौर पर जो लोग साधारण जिंदगी जीते हैँ वे ज्यादा खुश रहते हैँ।
गरीब साथियों से
आचार्य चाणक्य के अनुसार एक सच्चा और अच्छा मित्र वही है जो आपका साथ हर एक समय पर दे चाहे बुरा समय हो या अच्छा। अगर आपके दोस्त का स्वाभाव ऐसा है तो उसकी आर्थिक स्थिति कितनी भी खराब क्यों न हो आपको जरा सा भी संकोच नहीं करना चाहिए बल्कि जीवन में आगे बढ़ने में उसकी मदद करना चाहिए।