बड़े संकट के आने से पहले नजर आने लगते हैँ ये संकेत, गलती से भी न करें अनदेखा!

Chanakya Niti: भारत के सबसे बड़े विद्वान अर्थशास्त्री कहे जाने वाले चाणक्य ( Chanakya) ने अपने नीति शास्त्र ‘चाणक्य नीति’ में जीवन से जुड़ी कई गंभीर समस्यायों का हल बताया है। चाणक्य नीति के अनुसार अगर मानें तो जीवन में कोई बड़ा संकट जब भी आने वाला होता है तो कुछ खास तरह के संकेत दिखाई पड़ने लगते हैँ, इन्हें चाह कर भी आपको अनदेखा या इग्नोर तो भूल कर भी नहीं करना चाहिए।

चलिए बताते हैँ किन संकेतों कि बात हम कर रहे हैँ: 

तुलसी का सूख जाना 

आचार्य चाणक्य के अनुसार, घर में तुलसी जी के पौधे का सूखना घर में किसी अनहोनी का संकेत देता है। वहीं, ये इस ओर भी संकेत देता है कि घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता चला जा रहा है। ऐसी स्थिति में लोगों कि आर्थिक स्थिति काफी ज्यादा खराब हो सकती है, इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि धन धान्य में कमी देखने को भी मिल सकती है। रोग व बीमारियों से जीवन तंग हो सकता है।

बढ़ने लग जाता है गृह क्लेश 

घर में लड़ाई – झगड़े का बढ़ना इस ओर संकेत देता है कि आपके घर में गृह क्लेश होना बढ़ सकता है। घर के सदस्यों के लड़ाई झगड़ा शुभ संकेत नहीं होता है।

यह भी पढ़ें: वेडिंग कार्ड बनवाते समय नहीं खर्च होंगे पैसे, बस जान लें ये अहम बातें :

कांच का टूट जाना 

आचार्य चाणक्य के मुताबिक अगर मानें तो घर में आईने का टूट जाना बहुत ही ज्यादा अशुभ होता है। ये संकेत इस ओर इशारा करता है कि भविष्य में कुछ न कुछ बहुत बुरा होने वाला है।

घर में कांच का टूटना रिश्तों में कड़वाहट ओर धन कि कमी आने का इशारा करता है। कांच के टुकड़ों को घर के भीतर रखना बिलकुल भी शुभ नहीं होता है।

पूजा पाठ में नहीं लगता है मन 

आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस भी घर में लोग पूजा – पाठ से मन से चुराने लग जाते हैँ, उस घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास खत्म होता जाता है और नेगेटिविटी बढ़ती चली जाती है। इसलिए पूजा पाठ करना आज के समय में बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है।