Vastu Tips: वास्तु के अनुसार सीढ़ियों के नीचे न रखें ये चीजें, लग जाएगा वास्तु दोष!

Vastu Shastra: आज हम वास्तु शास्त्र में सीढ़ी से जुड़े कुछ खास वास्तु उपायों के बारे में बतायेंगे। इनके अनुसार मानें तो सीढ़ियों के नीचे कुछ ऐसी चीजें हैँ जिन्हें भूल कर भी नहीं रखना चाहिए। अगर सीढ़ी के नीचे आप इन चीजों को रखते हैँ तो वास्तु दोष लग जाता है।

सीढ़ी के नीचे याद रखें कि रोजाना में इस्तेमाल होने वाले कमरों को नहीं बनवाना चाहिए। क्योंकि इन्हें वास्तु शास्त्र के अनुसार बहुत ही ज्यादा अनुचित माना गया है।

याद रखें कि सीढ़ी के नीचे पूजा घर, रसोई या बाथरूम को न बनवाएं। ऐसा करने से वास्तु दोष लग सकता है और सुख – शांति का अभाव भी होता है।

सीढ़ी में नीचे लगे हुए नल से पानी नहीं लीक नहीं होना चाहिए। पानी के लीक होने से आर्थिक तंगी का शिकार आप हो सकते हैँ।

सीढ़ी के नीचे डस्टबिन या कूड़े के ढेर को नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से घर में रहने वाले सदस्यों के घर में मन मुटाव और लड़ाई – झगड़ा बढ़ सकता है।

सीढ़ियों के नीचे जूते – चप्पल कि अलमारी नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि इससे आर्थिक संकट भी झेलना पड़ सकता है। वहीं, आपको दिन प्रतिदिन ग़रीबी भी झेलना पड़ सकता है।

सीढ़ियों कि साफ सफाई आपको प्रतिदिन करनी चाहिए। सीढ़ियों को गन्दा करके कभी न रखें। क्योंकि इससे नेगेटिविटी बढ़ सकती है।

वहीं, सीढ़ियों कि भी दिशा को ध्यान में रखने कि जरूरत होती है। सीढ़ियों को दक्षिण दिशा कि ओर न रखें क्योंकि वास्तु दोष लग सकता है।