Vastu Tips: रसोई में करते हैँ ये गलतियाँ तो हो जाइए सावधान, वरना आर्थिक तंगी के हो जाएंगे शिकार!

Kitchen Vastu Tips: हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत ही ज्यादा खास महत्व दे रखा गया है। यहाँ तक कि प्रत्येक चीजों को सही तरीके से कैसे रखा जाए ये तक डिटेल में वास्तु शास्त्र में बताया गया है। वहीं, रसोई में कुछ आइटम्स ऐसे हैँ जिन्हें कैसा रखा जाए इस बारे में भी बताया गया है। ऐसे में आज हम आपको बताएँगे रसोई से जुड़े वास्तु के नियमों के बारे में, जिनका यदि विधि पूर्वक पालन करते हैँ तो माँ लक्ष्मी जी कि कृपा बरसती रहती है।

भूल कर भी रसोई में न करें ये गलतियाँ:

• वास्तु के अनुसार पश्चिम दिशा और दक्षिण दिशा में खाना बनाना बहुत ही ज्यादा अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस ओर खाना तैयार करने से व्यक्ति को गंदगी और नकारात्मक शक्तियों का सामना करना पड़ता है।

• वास्तु शास्त्र के मुताबिक मानें तो रसोई को कभी भी सीढ़ियों के नीचे नहीं बनानी चाहिए, वरना वास्तु दोष लग सकता है। इसके अलावा बाथरूम के नीचे या ऊपर रसोई बनाना भी बहुत ही ज्यादा अशुभ होता है। ऐसा करने से परिवारजनों कि सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: घर में रखते हैँ शिवलिंग तो जान लें ये अहम बात!

*रसोई में गलती से भी झाड़ू या अन्य किसी डस्टिंग मटेरियल को नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नेगेटिविटी बढ़ने लग जाती है और व्यक्ति वास्तु दोष का शिकार भी हो जाता है।

• कभी भी रसोई इस तरह कि नहीं होनी चाहिए कि मुख्य द्वार से ही वो नजर आए, क्योंकि अगर ऐसा होता है तो परिवार कि सेहत के ऊपर बहुत ही ज्यादा नेगटिव प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : दीपक जलाते समय भूल कर भी न करें गलतियाँ, नहीं प्राप्त होगा पूजा का फल!

• रसोई को सदैव साफ – सुथरा ही रखना चाहिए क्योंकि गंदी रसोई में कई तरह के बैक्टीरिया पनपने लग जाते हैँ। जिससे कि नेगेटिविटी बढ़ना शुरू हो जाती है।