Vidhura Niti: ऐसे 3 लोगों से सदैव बना कर रखें दूरी, वरना हो जाएंगे पूरी तरह से बर्बाद!

Vidhura Niti: ज़ब भी बात महाभारत कि हो और इसमें विदुर जी कि बात न कि जाए ऐसा कैसे हो सकता है। विदुर जी कौरवों के सेवन होकर भी पाण्डेवों कि नीति और नैतिकता कि वजह से उनके पक्ष में थे। वहीं, विदुर जी से जुड़ी एक खास बात ये भी है कि इनकी कुटिया में स्वयं भगवान श्री कृष्ण जी भी रुक चुके हैँ।

विदुर जी अपने ज्ञान, रहन – सहन और स्वाभाव कि वजह से ‘महात्मा विदुर’ कहलाते थे। वहीं, विदुर जी कि शिक्षा – दीक्षा स्वयं उनके पिता श्री यानि कि महर्षि वेद व्यास जी के पास हुई थी। विदुर जी कि नीतियों को आज भी लोग उतना ही मानते हैँ जितना पहले मानते थे। इसलिए आज भी इन्हें लोग ‘महात्मा’ कि उपाधि दिये हुए हैँ।

वहीं, महात्मा विदुर ने बताया है कि कौन हैँ वे तीन लोग जिनसे दूरी बना कर रखनी चाहिए:

महात्मा विदुर जी ने बताया है कि कुछ ऐसे लोग हैँ जिनसे दूरी बना कर रखना चाहिए। यही सबसे बड़ी बुद्धिमानी होती है। विदुर ने बताया है कि इनसे बचकर रहने में ही भलाई है, वरना जीवन में कई तरह कि समस्या और बधाए उतपन्न हो सकती हैँ। जिस कारण से आप सदैव संकट में घिरे रहते हैँ।

आलसी लोग

विदुर नीति के अनुसार और लोग बहुत ही ज्यादा आलस करते हैँ और किसी भी काम को करने से पीछे हट जाते हैँ, अक्सर ऐसे लोग आपके जीवन में काफी ज्यादा नेगेटिविटी लेकर के आ सकते हैँ। वे आपको वहीं आलसी अपनी तरह ही बना सकते हैँ। जिससे आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं, आपको असफलता भी हासिल हो सकती है। साथ ही प्रगति भी रुक सकती है।

छल कपट करने वाले लोग

आपने भी देखे होंगे ऐसे लोगों को जो काफी ज्यादा छल कपट करते हैँ और दूसरों को दुख पहुंचाने में  काफी ज्यादा आगे रहते हैँ। ऐसे में इस तरह के लोगों से हमेशा बच के रहना चाहिए। क्युंकि इस तरह के लोग आपके साथ कभी भी छल कर सकते हैँ और विश्वास तोड़ सकते हैँ। वैसे तो इस तरह के लोगों को पहचानना काफी ज्यादा मुश्किल होता है लेकिन दुष्टता ज्यादा दिनों तक छिपाई नहीं छिपती है। ऐसे में जल्दी समझ आ जाता है कि कौन आपके साथ छल कपट करने का प्रयास कर रहा है।

ईर्ष्या करने वाले लोग

कुछ लोग ऐसे होते हैँ जो दूसरों से बिना बात के ईर्ष्या करते हैँ साथ ही इन्हें नुकसान बनाने कि कोशिश करते हैँ। ऐसे लोगों को विदुर नीति के हिसाब से देखें तो ये आपके सबसे बड़े दुश्मन होते हैँ। ऐसे लोग कभी भी किसी के सगे नहीं होते हैँ। साथ ही आपका बुरा भी किसी भी समय कर सकते हैँ। ऐसे में इन लोगों से बच के रहना चाहिए।