Vastu Tips:होली से पहले घर में जरूर लेकर आएं ये चीजें, माँ लक्ष्मी जी का बरसने लगेगा आशीर्वाद!

Vastu Tips For Holi : फरवरी के महीने के बाद मार्च के महीने में होली का त्यौहार आने वाला है। ये पावन त्यौहार इस बार 14 मार्च के खास दिन धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस खास दिन में देवी व देवताओं कि विधि विधान से पूजा कि जाती है। वहीं, होली के त्योहार में बहुत ही कम लोगों को पता है कि लक्ष्मी पूजन का भी विशेष महत्व दे रखा गया है। ऐसे में अगर आप भी लक्ष्मी जी कि कृपा कि प्राप्ति करना चाहते हैँ तो होली के शुभ दिन में विधि विधान से जरूर पूजा अर्चना करें।

साथ ही आज हम आपको इन चीजों के बारे में बताएँगे जो कि होली के त्यौहार में आपको लेकर के आनी चाहिए, ताकि शुभ फलों कि प्राप्ति हो:
माँ लक्ष्मी जी और विष्णु भगवान जी कि लेकर आएं मूर्ति 

धन के साथ सुख, समृद्धि कि प्राप्ति करना चाहते हैँ तो होली के त्यौहार से पहले माँ लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी कि तस्वीर को जरूर लेकर आइए। इससे घर में सुख समृद्धि तो आएगी ही साथ ही परिवार में संपन्नता भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जाएगी।

यह भी पढ़ें: रात के समय इत्र या परफ्यूम लगा के जाते हैँ, तो जान लें ये अहम बात!

माँ तुलसी जी का पौधा 

तुलसी का पौधा घर में सौभाग्य बढ़ाता है। इससे घर में कृपा और समृद्धि बरसती है। वहीं, ये पौधा परिवार के लोगों के बीच समृद्धि बढ़ाने का कार्य करता है। होली के त्यौहार में माँ तुलसी जी के पौधे को अपने घर में जरूर लेकर के आएं।

केसर 

केसर भी होली के त्यौहार से पहले लेकर आना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। इसके घर में होने से मानसिक शांति मिलती है, साथ ही समृद्धि और वैभव भी बढ़ता जाता है। इसलिए केसर को घर में जरूर लेकर के आएं।

यह भी पढ़ें: सबसे अधिक ताकतवर राशि इस दिन होने जा रही अस्त, इन राशियों का शुभ समय हो जाएगा शुरू!

सोने व चांदी का सिक्का 

होली के त्यौहार से पहले आपको सोने व चांदी के सिक्के को जरूर लेकर के आना चाहिए। इस सिक्के को आपको पूजा घर या तिजोरी के भीतर एक लाल कपड़े में बांध कर के रख देना चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से माँ लक्ष्मी जी कि कृपा बरसती है और साथ में विष्णु जी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।