Bhumihin Kisan Yojna: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में काम करने वाले किसानों और मजदूरों को लाभ पहुंचाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके साथ ही ऐसे मजदूरों के लिए भी बेहतरीन योजनाएं लेकर आती है, जिनके पास खेती योग्य जमीन नहीं है। ऐसी ही एक योजना का नाम है भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, जिसके जरिए कृषि मजदूरों को हर साल ₹10000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
सरकार की इस योजना के शुरू होने के बाद कृषि मजदूरों में उम्मीद की एक नई किरण जगी है। आप यहां भूमिहीन कृषि मजदूर योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं और इसके क्या फायदे हैं, आइए इसके बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।
भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिलेंगे ये लाभ
- इस योजना के तहत सभी लाभार्थी जो भूमिहीन कृषि मजदूर हैं, उन्हें किसी न किसी तरह का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- हर साल ₹10000 तक की आर्थिक सहायता राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।
- यह सहायता राशि सीधे बैंक खाते के जरिए आपके खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
- यह सहायता राशि आपको एक साथ नहीं बल्कि हर साल दो या चार किस्तों के रूप में मिलेगी।
- केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार भी इन योजनाओं में अपनी सहायता राशि जोड़कर अतिरिक्त लाभ दे रही है।
- इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ के कुल 5,62,112 किसान मजदूरों को लाभ मिलेगा।
पात्रता
- भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के तहत भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।
- इस योजना में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है, अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है।
- यहां केवल खेती से जुड़े कृषि मजदूर ही आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने वाले व्यक्ति की वार्षिक आय राज्य सरकार से कम होनी चाहिए।
- आवेदक के बैंक खाते में डीबीटी सेवा सक्रिय होनी चाहिए।
- आवेदक के पास बैंक खाता होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक की कॉपी
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको अपने राज्य सरकार या केंद्र सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
- यहां आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्टर करने के बाद आपको पोर्टल पर लॉगइन करना होगा।
- आवेदन फॉर्म खुलने के बाद उसमें जो भी जानकारी मांगी गई है, उसे दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेजों की scan copy ऑनलाइन upload करनी होगी।
- अंत में आपको आवेदन की रसीद मिलेगी, उसका प्रिंटआउट लेकर अपने पास सुरक्षित रख लें।