Bihar Budget: विधानसभा चुनाव से पहले खजाना खोलेगी नीतीश सरकार, आज सम्राट चौधरी पेश करेंगे बिहार बजट!

Bihar budget: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आज नीतीश कुमार अपना खजाना बिहार की जनता पर लुटाएंगे। बिहार में आज वित्त वर्ष 2025– 26 का बजट पेश होने वाला है। इस बजट को उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी विधानमंडल में पेश करेंगे। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार का बजट 3 लाख करोड़ रुपए से भी अधिक का होगा। इसमें रोजगार, कृषि, महिलाओं के उत्थान, ग्रामीण विकास पर ध्यान दिया जाएगा।

विधानसभा चुनाव से पहले खजाना खोलेगी नीतीश सरकार, आज सम्राट चौधरी पेश करेंगे बिहार बजट!
विधानसभा चुनाव से पहले खजाना खोलेगी नीतीश सरकार, आज सम्राट चौधरी पेश करेंगे बिहार बजट!

दूसरी बार बजट पेश करेंगे सम्राट चौधरी

बता दें कि चालू वित्त वर्ष का बजट 2.79 लाख करोड़ रुपए का था। अनुमान है कि नया बजट 3.10 लाख करोड़ से 3.20 लाख करोड़ रुपए के बीच रहेगा। इस बजट से राज्य के खुद के राजस्व में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है। सम्राट चौधरी लगातार दूसरी बार बजट पेश करेंगे। पिछले बजट की तरह इस बार भी विकास और जनकल्याण पर ध्यान केंद्रित रहेगा। इस बार महिलाओं के विकास और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संबंधित योजनाओं के लिए बजट में बढ़ोतरी की जाएगी। जीविका को और मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा। महिला कल्याण से जुड़ी कई नई योजनाएं भी आ सकती हैं।

जनता की राय पर पेश है इसबार का बजट

ऐसा बताया जा रहा है कि बजट बनाने से पहले सरकार ने कई लोगों से राय ली है। किसान संगठन, व्यापारी, वित्त विशेषज्ञ और समाज के सभी वर्गों से बातचीत की गई है। इससे यह सुनिश्चित करने की कोशिश की गई है कि बजट सभी की जरूरतों को पूरा करे। चुनावी साल होने के कारण इस बजट का महत्व और भी बढ़ जाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान कई घोषणाएं की थीं। उन सभी घोषणाओं को इस बजट में शामिल किया जाएगा।