Bihar Holi News : होली का पर्व आ रहा है यहां लोग खूब जमकर होली का पर्व मनाते हैं। होली के कुछ दिन पहले से लगभग हर जगह अश्लील गाने बजने शुरु हो जाते हैं। घर की बात रहने दीजिए ऑटो, ट्रैक्टर, पान की दुकान पर फूल सी साउंड में भोजपुरी अश्लील गीत बजने शुरु हो जाते हैं। जिसकी वजह से वहां लड़कियों, महिलाओं को काफी शर्मिंदगी महसूस होती है। कुछ मनचले उनपर फब्तियां कसते हैं और होली के दिन तो चारों तरफ अश्लील गानों की गूंज रहती है। इसे देखते हुए बिहार पुलिस ने अपना फरमान जारी कर दिया है। अगर कोई भी होली के दिन अश्लील गाना बजाते हुए पकड़ा गया तो उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिहार पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील भोजपुरी गाने बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बिहार पुलिस का आदेश आपको जरुर पढ़नी चाहिए
बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देश में सभी एसपी, डीआईजी और आईजी को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सार्वजनिक स्थानों, समारोहों, बसों, ट्रकों, ऑटो रिक्शा आदि में अश्लील और द्विअर्थी भोजपुरी गानों के बजाने पर कड़ी निगरानी की जाए। ऐसे गानों का समाज पर नकारात्मक असर पड़ता है और महिलाओं तथा बच्चों के लिए यह विशेष रूप से नुकसानदायक होता है।
महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टिकोण ने ये आदेश
बिहार पुलिस ने बताया कि अश्लील और द्विअर्थी भोजपुरी गानों के वजह से महिलाएं अपने आप को असहज महसूस करती हैं, लिहाजा उनकी गरिमा को ठेस पहुंचती है। ऐसे गाने बच्चों की मानसिकता पर भी प्रभाव डालते हैं और उन्हें अनुचित दिशा में सोचने को मजबूर करती हैं। बिहार पुलिस मुख्यालय ने निर्देश दिया है कि अश्लील भोजपुरी गाने बजाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। ऐसे मामलों को चिह्नित कर भारतीय दंड संहिता, 2023 की धारा 296/79 और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।