Bihar Politics: BJP वाले चाहें भी तो नीतीश कुमार को हटा नहीं सकते’, प्रशांत किशोर ने NDA पर साधा निशाना

Bihar Politics: बिहार विधानसभा सभा को लेकर सभी पार्टियों के नेता काफी सक्रिय हो गए हैं। आरोप–प्रत्यारोप का खेल बिहार में शुरु हो चुका है। इधर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर सियासत हो रही है। इसी बीच चुनावी रणनीतिकार माने जाने वाले प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के दौरे को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि नीतीश कुमार को बिहार की चिंता नहीं है, उन्हें सिर्फ मंत्रालय की फिक्र है। नीतीश कुमार को सिर्फ बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी से मतलब है।

BJP वाले चाहें भी तो नीतीश कुमार को हटा नहीं सकते', प्रशांत किशोर ने NDA पर साधा निशाना
BJP वाले चाहें भी तो नीतीश कुमार को हटा नहीं सकते’, प्रशांत किशोर ने NDA पर साधा निशाना।

 

बिहार में भाजपा की मजबूरी हैं नीतीश कुमार

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार अब सत्ता से हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। भाजपा भी उन्हें हटाने में असमर्थ है लेकिन बिहार की जनता नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करने के लिए कमर कस कर बैठी है। 

नीतीश कुमार को कुर्सी पर बनाए रखना भाजपा की मजबूरी 

नीतीश कुमार और भाजपा कर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता उनके कामकाज से नाखुश है। यह असंतोष अगले चुनावों में साफ दिखाई देगा। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार केवल राजनीतिक समीकरण बिठाने में लगे हैं, जबकि बिहार में विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं.”नीतीश कुमार पीएम मोदी की बगल में बैठते हैं लेकिन ये बात नहीं कर रहे हैं कि ऐसी व्यवस्था बने की गुजरात में फैक्ट्री लगे या ना लगे, पहले मोतिहारी, छपरा, गोपालगंज में फैक्ट्री लगनी चाहिए। इसबार बिहार की जनता उन्हें ऐसा सबक सिखाएगी कि सत्ता में वापसी के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे।