Bihar Politics: कैबिनेट विस्तार से बिहार विकास की रफ्तार होगी तेज, बाबा गरीबनाथ से डिप्टी CM ने मांगा आशीर्वाद!

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने अपना कैबिनेट विस्तार किया। जिसमें 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। आज डिप्टी CM विजय कुमार सिंहा ने मुजफ्फरपुर जिले के बाबा गरीबनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा गरीबनाथ से बिहार के कल्याण और राज्य की प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा। उसके बाद विजय सिन्हा ने मंत्रिमंडल विस्तार को राज्य के विकास और जनता की सेवा के लिए जरूरी कदम बताया। डिप्टी CM ने आगे कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार अपराध और भ्रष्टाचार खत्म कर बिहार को विकसित बनाने की दिशा में काम कर रही है।

कैबिनेट विस्तार से बिहार विकास की रफ्तार होगी तेज, बाबा गरीबनाथ से डिप्टी CM ने मांगा आशीर्वाद !
कैबिनेट विस्तार से बिहार विकास की रफ्तार होगी तेज, बाबा गरीबनाथ से डिप्टी CM ने मांगा आशीर्वाद !

डिप्टी CM ने विपक्ष पर साधा निशाना

डिप्टी CM विजय सिन्हा ने विपक्ष के विरोध को गैर-जरूरी बताते हुए कहा कि यह संविधान में स्पष्ट है कि कितने मंत्री बन सकते हैं। ऐसे में बेवजह सवाल उठाना सिर्फ राजनीति रोटी सेंकने की कोशिश की जा रही है। साथ ही साथ उन्होंने ये भी कहा, हम जनता के लिए काम कर रहे हैं। विपक्ष का काम है सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना। 

बिहार विकास के किए किया गया कैबिनेट में बड़ा फेरबदल

विजय सिंहा ने कहा बिहार विकास के लिए कैबिनेट ने बड़ा बदलाव किया गया है। जिससे बिहार विकास के कार्य में तेजी आ सके। हम आपको बता दें कि बिहार में बजट सत्र शुरू होने से पहले गुरुवार को बिहार कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया गया है। खासतौर पर भूमि सुधार और राजस्व विभाग को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही थी। जिसकी जिम्मेदारी संजीव सरावगी को सौंपी गई है। क्योंकि, यह विभाग पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के पास था। कैबिनेट विस्तार से पहले उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे यह अहम विभाग खाली हो गया था।