Bihar Politics: नारी शक्ति सम्मेलन का CM नीतीश ने किया उद्घाटन, कहा नारी शक्ति के सम्मान में डबल इंजन की सरकार समर्पित

Bihar Politics: आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बिहार की राजधानी पटना के जेडीयू कार्यालय में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू कार्यालय पहुंचे। इस दौरान सीएम नीतीश महिलाओं से मिले और उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना दी। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला दिवस के अवसर पर आप सबको नमन, आप सबका अभिनंदन। CM नीतीश ने कहा हम कार्यक्रम में आए बहुत अच्छा लगा। आप सब जानते हैं कि हमने शुरू से ही महिलाओं को आगे बढ़ाया है। पहले जो नेता थे, कुछ किए हैं ? हम लोगों ने सबकुछ किया है। बहुत अच्छा है भारी संख्या में सब जगह महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही कहा कि 2025 फिर से नीतीश।

नारी शक्ति सम्मेलन का CM नीतीश ने किया उद्घाटन, कहा नारी शक्ति के सम्मान में डबल इंजन की सरकार समर्पित
नारी शक्ति सम्मेलन का CM नीतीश ने किया उद्घाटन, कहा नारी शक्ति के सम्मान में डबल इंजन की सरकार समर्पित

नारी शक्ति के सम्मान में डबल इंजन सरकार समर्पित है

महिला दिवस के अवसर पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नारी शौर्य है, साहस है, शक्ति है। नारी देवी है, दुर्गा है, ईश्वर की भक्ति है। सभी माताओं-बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं. बिहार की नारी शक्ति के सम्मान, अधिकार, समानता एवं सशक्तिकरण हेतु डबल इंजन सरकार पूर्णत समर्पित है। तो वहीं डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।आज हम भारत की महिलाओं की शक्ति, संघर्ष और उपलब्धियों को सलाम करते हैं।पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न्यू इंडिया हर क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बना रहा है। चाहे शिक्षा हो, व्यवसाय, खेल या राजनीति. हम एक समानता और अवसरों से भरे भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं। आज भारत की नारी शक्ति देश का नाम रौशन कर रही हैं। 

बिहार की नारी शक्ति अब बेखौफ होकर आगे बढ़ रही हैं 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार के CM नीतीश कुमार ने कहा कि हमने महिलाओं के लिए राज्य में बहुत काम किया है। आज राज्य की महिलाएं काफी तेजी से आगे बढ़ रहीं हैं। राज्य और देश का नाम रौशन कर रही हैं। पहले बिहार की स्थिति ऐसी नहीं थी, रात को 10 बजे के बाद महिलाएं घर से बाहर निकलने में डरती थीं लेकिन आज बिहार की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदी का उल्लेख करते हुए कहा कि आज राज्य की महिलाएं गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रहीं हैं।