Bihar Politics: बिहार कैबिनेट का विस्तार आज या कल में हो सकता है। बिहार कैबिनेट के विस्तार से पहले बिहार की सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। बीजेपी के बड़े नेता दिलीप जायसवाल ने ये ऐलान किया है कि वो आज मंत्री पद को छोड़ सकते हैं। मतलब आज वो नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे सकते हैं। इसकी वजह मानी जा रही है कि बीजेपी में एक व्यक्ति, एक पद का सिद्धांत लागू है। दिलीप जायसवाल इस वजह से मंत्री पद छोड़ सकते हैं, क्योंकि वह बिहार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का भी पद संभाल रहे हैं।

कैबिनेट विस्तार में 4 – 5 विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
बिहार विधानसभा सत्र से पहले सीएम नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 26 या 27 फरवरी 2025 को बिहार में कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है। बीजेपी के कुछ विधायकों को मंत्री भी बनाया जा सकता है। सूत्र के अनुसार, बीजेपी के कुछ विधायकों को मंत्रिमंडल से हटाया भी जा सकता है। माना जा रहा है कि 4 से 5 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से इन विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है।
PM मोदी ने अपने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह
बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। 24 फरवरी, दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर में पहुंचकर नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। वहीं, 25 फरवरी, दिन मंगलवार को केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना पहुंचे। बीजेपी के सभी कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए अपनी कमर कस ली है। दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद सबकी नजर बिहार विधानसभा चुनाव पर ही टिकी हुई है।