Bihar Politics: जो नीतीश जी को बूढ़ा बोल रहा है, वो खुद बूढ़ा है, तेजस्वी पर जमकर बरसे जीतन राम मांझी, कह दी बवाल मचाने वाली बात

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की सियायत पूरी तरह से गरमा गई है। बयानबाजी का दौर शुरु है, जिसको जैसा मौका मिल रहा वो उसपर निशाना साध रहा है। इसी कड़ी में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर जम कर निशाना साधा है। दअरसल तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा था कि नीतिश जी अब बूढ़े हो गए हैं। उनकी उम्र अब रिटायरमेंट की हो चुकी है। नीतीश सरकार निकम्मी सरकार है, खटारी सरकार है। तेजस्वी के इस बयान के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जमकर पलटवार किया है।

जो नीतीश जी को बूढ़ा बोल रहा है, वो खुद बूढ़ा है, तेजस्वी पर जमकर बरसे जीतन राम मांझी, कह दी बवाल मचाने वाली बात
जो नीतीश जी को बूढ़ा बोल रहा है, वो खुद बूढ़ा है, तेजस्वी पर जमकर बरसे जीतन राम मांझी, कह दी बवाल मचाने वाली बात

नीतीश से ज्यादा बूढ़े तेजस्वी हैं–जीतन राम मांझी 

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पटलवार करते हुए कहा कि जो नीतिश कुमार को बूढ़ा बता रहा है वो खुद उनसे भी ज्यादा बूढ़ा है। आगे कहा कि तेजस्वी यादव जवान होते हुए भी किसी खटारा से कम नहीं है। सिर्फ बोलना जानते हैं इससे ज्यादा उनको कुछ नहीं आता है। जीतन राम मांझी ने आगे कहा कि तेजस्वी में आंदोलन की उपज नहीं है। अभी इनमें तजुर्बे की बहुत कमी है। नीतीश कुमार को बिहार का चाणक्य कहा जाता है इन्हीं के नेतृत्व में 20 साल से बिहार विकास कर रहा है।

मांझी ने साधा लालू यादव पर भी निशाना 

जीतन राम मांझी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भी जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव को नीतीश कुमार ने ही मुख्यमंत्री बनाया। आज वो भूल गए हैं। अगर नीतीश लालू प्रसाद यादव को राजनीति में आने का मौका नहीं देते तो आज तेजस्वी नीतीश कुमार के सामने नहीं होते। तेजस्वी की मानसिकता गड़बड़ा गई हैं। नीतीश कुमार की सरकार खटारी नहीं है बल्कि उनके पिता जी की सरकार खटारी थी।