Bihar Politics news: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कई अटकलें लगाई जा रहीं थी कि, नीतीश कुमार बीजेपी से नाराज चल रहे हैं या कई विश्लेषको ने भी कहा अब कुछ ही दिन में बिहार में खेला वाली सियासत होगी। नीतीश कुमार को आरजेडी की तरफ से कई बार ऑफर भी आएं, इसलिए इस अटकलों में जान डाली जा रही थी। इन सब सवालों पर एक बार नीतीश कुमार ने अपनी चुप्पी तोड़ी।

नीतीश कुमार ने बताया कि मुझे अटल जी ने बनाया मुख्यमंत्री
शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री अपनी प्रगति यात्रा के दौरान जब विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक कर रहे थे तभी सीएम ने कहा कि अटलजी ने उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। भाजपा के साथ शुरू से मिलकर काम करते रहे हैं। हमेशा भाजपा के साथ ही रहेंगे और बिहार तथा देश का विकास करेंगे। उन्होंने 2005 के पहले का समय भी याद दिलाया। नीतीश ने कहा कि शाम के समय लोग घर से निकलने में डरते थे। हिंदू-मुस्लिम में झगड़े होते थे। उसे हमनें खत्म किया। अस्पतालों में इलाज का इंतजाम कराया। शिक्षा की हालत सुधारी। सड़कों का जाल बिछाया। बिहार में अब भय का माहौल नहीं है। शांति एवं भाईचारे का वातावरण है। शहर से लेकर गांव तक निर्बाध बिजली मिल रही है।
नीतीश कुमार ने गिनवाए अपने कार्य
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 2006 से अबतक आठ हजार से अधिक कब्रिस्तानों की घेराबंदी की गई है। साथ ही 60 वर्ष से पुराने मंदिरों की चारदीवारी का निर्माण कराया। हम लोगों ने कोई काम नहीं छोड़ा है। केंद्र के सहयोग से कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि साइकिल योजना के तहत दी गई साइकिल से लड़कियां स्कूल तो जाती ही हैं, अपने माता-पिता को बिठाकर बाजार भी ले जाती हैं। यह दृश्य काफी अच्छा लगता है। बिहार के किसी भी कोने से पटना पहुंचने में छह घंटे लगते थे, अब उसे पांच घंटे किया गया है।