Bihar Politics: बिहार विधानसभा बजट के छठे दिन भी सदन में जमकर हंगामा हुआ। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुस्से भरे लहजे में आज विपक्षी महिलाओं से पेश आए। उन्होंने विपक्षी महिलाओं को फटकारते हुए कहा कि लालू राज men महिलाओं को पढ़ाया नहीं जाता था, महिलाओं को पढ़ाने का कार्य नीतीश सरकार में ही हुआ। नीतीश कुमार के फटकार के बाद विपक्ष सरकार को घेरने के लिए तैयार है।

नीतीश ने लालू राज़ पर जमकर साधा निशाना
बिहार विधानसभा के छठे दिन नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला। नीतीश कुमार ने कहा कि लालू राज में महिलाओं को पढ़ाया– लिखाया नहीं जाता था। महिलाओं को पढ़ाने लिखाने के मेरी सरकार ने बहुत काम किया है। महिलाओं की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के कई योजनाएं लागू की गई जिससे बिहार की महिला पढ़ने के लिए उत्सुक हुईं। दरअसल, आज जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले विधानसभा पहुंचे। नीतीश के पहुंचते ही विपक्षी पार्टी के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे को देख नीतीश का पारा हाई हो गया और यहां से निकलकर वो विधान परिषद में चले गए। विधान परिषद में भी नीतीश को विपक्ष के हंगामे का सामना करना पड़ा। यहां विपक्ष ने शिक्षा विभाग से जुड़ा एक सवाल पूछा, जिसके बाद नीतीश खड़े हुए और विपक्ष पर जमकर बरसे।
नीतीश ने राबड़ी देवी पर भी साधा निशाना, कहा बहुत कुछ
विधानसभा में नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इनके हसबैंड जब टूट गए, तब राबड़ी को सीएम बनाया। इन्होंने महिलाओं के लिया अब तक क्या किया? महिलाओं के लिए सभी काम हमारी सरकार ने किया है। नीतीश कुमार ने शिक्षा मंत्री से मजबूती के साथ जवाब देने के लिए कहा। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधान परिषद सदस्यों के बीच सदन में काफी नोक झोंक भी देखने को मिली।