Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही सियासी जंग छिड़ गई है। आरोप– प्रत्यारोप का खेल बिहार में शुरु हो चुका है। इसी बीच शुक्रवार को बिहार विधानसभा बजट सत्र के दौरान नीतीश कुमार ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इसके हसबैंड जब जेल गए तब कुर्सी के लिए अपनी वाइफ को मुख्यमंत्री बना दिया। नीतीश के इस बयान के बाद बिहार की सियासत काफी गरमा गई है। इसपर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आपत्ति जताते हुए नीतीश कुमार पर जमकर पटलवार किया।

तेजस्वी ने कहा मुझे नीतीश कुमार पर तरस आती है
शुक्रवार को नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए कहा कि इसके हसबैंड जब जेल गए तब कुर्सी के लिए अपनी वाइफ को मुख्यमंत्री बना दिया । इस बयान के बाद तेजस्वी ने पलटवार करते हुए कहा कि अब तो मुझे उन पर तरस आती है कि उनकी समझ क्या है? एक पूर्व महिला मुख्यमंत्री के लिए खुद सीएम होते हुए ऐसी बात कह रहे हैं। अब वो बिहार चलाने लायक नहीं रहे। बिहार की जनता इनके रंग–रुप को समझ चुकी है। तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह पता होना चाहिए कि राबड़ी देवी बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री पद की एक गरिमा होती है,उन्होंने राबड़ी देवी के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल किया वह अच्छी नहीं है।
सदन में सीएम नीतीश ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ– साथ लालू यादव पर भी साधा निशाना
बिहार विधानसभा के छठे दिन यानी शुक्रवार की नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला। नीतीश कुमार ने कहा कि लालू राज में महिलाओं को पढ़ाया– लिखाया नहीं जाता था। महिलाओं को पढ़ाने लिखाने के मेरी सरकार ने बहुत काम किया है। महिलाओं की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के कई योजनाएं लागू की गई जिससे बिहार की महिला पढ़ने के लिए उत्सुक हुईं। इसके बाद नीतीश ने राबड़ी देवी पर भी तल्ख बयान दे दिया सीएम नीतीश ने सदन में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि हसबैंड जब जेल गए, तब राबड़ी को सीएम बनाया। इन्होंने महिलाओं के लिया अब तक क्या किया? महिलाओं के लिए सभी काम हमारी सरकार ने किया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधान परिषद सदस्यों के बीच सदन में काफी नोक झोंक भी देखने को मिली।