Bihar Politics : PM मोदी के बिहार दौरे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा पर्यटक बनकर आते हैं और जनता से किये वादे भूल जाते हैं

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के कुछ महीने पहले लगभग सभी पार्टी सक्रिय हो चुकी है। आरोप प्रत्यारोप के इस दौर में कांग्रेस अपने संगठन और जनाधार को मजबूत करने में जुटी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह मोतिहारी पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने फूलमाला और गाजे -बाजे के साथ उनका स्वागत किया। वही अखिलेश सिंह ने महागठबंधन में सीट के फार्मूले को लेकर कहा कि कांग्रेस को उसका हिस्सा मिलेगा।

PM मोदी के बिहार दौरे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा पर्यटक बनकर आते हैं और जनता से किये वादे भूल जाते हैं
PM मोदी के बिहार दौरे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा पर्यटक बनकर आते हैं और जनता से किये वादे भूल जाते हैं। 

 

PM मोदी के बिहार दौरे पर कांग्रेस ने साधा निशाना 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा की सभी को पता है कि कांग्रेस ने 2020 के चुनाव में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा था। हम लोग किसी भी हाल में अपने वाजिब हक को छोड़ने वाले नहीं है। वही 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर में किसानों के कार्यक्रम में आने को लेकर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल बिहार पर्यटक बनकर आते हैं और जनता से किए हुए वादे को वह भूल जाते हैं।

अखिलेश ने PM मोदी पर निशाना साधते हुए कहा वो अपना वादा भूल जाते हैं 

अखिलेश सिंह ने कहा की पीएम मोदी ने जनता से जो बेरोजगारी, महंगाई को लेकर वादे किए थे। उन वादे को अगर वह पूरा करते हैं तो हम सभी के लिए खुशी की बात है। कहा की आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता युवाओं को मौका देने वाली है। इसीलिए हमारी पार्टी भी युवाओं पर विशेष रूप से फोकस कर रही है।