Bihar weather: बिहार में होली से पहले बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने किया एलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर!

Bihar weather news: अभी बिहार से ठंड गई नहीं है। मौसम अपना मिज़ाज बदलते रह रहा है। मार्च तक मौसम के मिज़ाज में बदलाव आते रहेगा। होली तक बिहार के कई हिस्सों में वर्षा हो सकती है। हालांकि अभी बिहार के लगभग सभी जिलों सी सुबह शाम हल्की गुलाबी ठंड रह रही है। कहीं बादल तो कहीं खिली खिली धूप निकल रही है। अभी राज्य में दिन का अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री तक रह रहा है। इस तापमान में गिरावट की संभावना दिख रही है। साथ ही राज्य में मौसम विभाग ने फिर से वर्षा होने का अलर्ट जारी किया है।

बिहार में होली से पहले बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने किया एलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर!
बिहार में होली से पहले बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने किया एलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर!

आज अधिकांश जिलों में तेज पछुआ हवा चल सकती है 

पटना मौसम विभाग के अनुसार, आज (बुधवार) शाम या कल (गुरुवार) सुबह से अभी कुछ दिनों से जो तापमान दर्ज किए जा रहे हैं उसमें 2 से 3 डिग्री तक (अधिकतम और न्यूनतम दोनों में) गिरावट होने का पूर्वानुमान है। आज (बुधवार) से राज्य के पश्चिमी भागों में पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहेगा। दोपहर के समय पश्चिमी भागों में 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है। कुछ जगहों पर झोंके के साथ 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दोपहर के समय हवा चल सकती है। यह अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा। 

होली तक बिहार में बारिश की संभावना?

होली के पहले राज्य में एक बार फिर कई जिलों में वर्षा होने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 8 और 9 मार्च को कई जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा के आसार हैं. इनमें मुख्य रूप से किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई शामिल है जहां वर्षा की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। किसानों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। इस बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।