Bihar weather: बिहार से लगभग ठंड की विदाई तय है लेकिन कई इलाकों में अभी भी सुबह शाम हल्की ठंड है। हालांकि दोपहर के समय में धूप अच्छी निकल रही है। बिहार के कई इलाकों में पछुवा हवा चलने की वजह से अभी भी ठंड बरकरार है। मौसम विभाग ने होली तक बिहार के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। अगले 24 घंटों के दौरान पटना और उसके आसपास के इलाकों में 10-20 किमी प्रतिघंटा व झोंके के साथ 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार के साथ हवा का प्रवाह जारी रहेगा। दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

बिहार के इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई
मौसम विभाग के अनुसार पटना सहते 10 जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज की गई तो वहीं सीवान का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज की गई तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। शनिवार को पटना सहित 30 शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना सहित अन्य जगहों पर तेज हवा के कारण तापमान सामान्य ही रहा।
मौसम के बदलाव के कारण किसानों की बढ़ी चिंता
बिहार के कई इलाकों में मौसम के उतार चढाव के कारण किसानों की चिंता काफी बढ़ गई है। गया, औरंगाबाद, जहानाबाद में बुधवार और गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। इस समय गेहूं, दलहन और सब्जियों की फसलें अभी पूर्ण रूप से तैयार भी नहीं हुई हैं। यदि तापमान की यही स्थिति बनी रही तो फसलों की उत्पादकता पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।