Bihar weather: बिहार में मौसम अपना मिज़ाज बदल रहा है, कहीं गर्मी तो कहीं ठंड की स्थिति बनी हुई है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि फरवरी के साथ ही ठंड की विदाई हो जाएगी लेकिन अचानक मौसम ने अपना मिज़ाज बदल लिया है। कई दिनों से ठंड हवा चल रही है साथ ही साथ हल्की बूंदा बांदी भी हो रही है जिसकी वजह से हवा में नमी है, ठंडक भी है। हां, इन सब के बीच धूप भी खिली हुई निकल रही है। पटना मौसम विभाग ने अभी दो दिन 3 मार्च और 4 मार्च बिहार को येलो अलर्ट पर रखा है। अगर 48 घंटे में बिहार के जिलों में तेज हवा, मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

बिहार के इन 10 जिलों में हो सकती है बारिश!
मौसम विभाग ने बिहार के इन 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान , कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, भागलपुर, मुंगेर, बांका जिले में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। बिहार के विभिन्न शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक कम दर्ज की जा सकती है। विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि मार्च के पहले हफ्ते में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है।
मार्च में गर्मी करेगी बेहाल
मार्च 2025 में ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है गर्मी 38 डिग्री सेल्सियस पर करेगी। जिसमें लोगों को गर्मी से बेहाल मार्च के ही महीने में होना पड़ेगा। औरंगाबाद और गया जैसे जिलों में गर्मी मार्च के ही महीनों में अपनी चरम सीमा को पार करेगी। फरवरी महीने में ही बिहार के कई जिलों में तापमान की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में पिछले पांच सालों में दिन का अधिकतम तापमान 25°C के आस पास रहता था लेकिन इस साल फरवरी का अधिकतम तापमान 30°C से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से बहुत अधिक है।