Bihar Weather: बिहार में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए मौसम विभाग का ठंड पर अपडेट

Bihar Weather news : अब धीरे–धीरे बिहार से ठंड की विदाई होनी शुरु हो गई है। बिहार में कुछ जिलों में सुबह के वक्त हल्की ठंड है, हल्का कुहासा है लेकिन कुछ जिलों में ठंड की विदाई शुरु हो गई है। दिन के समय में बिहार के कई जिलों में तापमान की गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में बिहार के अधिकांश जिलों में तापमान 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

Bihar Weather: बिहार में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज
Bihar Weather: बिहार में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज।

 

बिहार के कुछ जिलों में छाया रहेगा हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा

आज बुधवार को बिहार के उत्तरी भाग में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखा जा सकता है लेकिन दिन में धूप खिली रहेगी। राज्य के दक्षिणी भाग में दिन के समय सामान्य से अधिक तापमान रहने का पूर्वानुमान है, जबकि अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 10-14°C के बीच रहने की संभावना है।

आज से बिहार के अधिकांश जिलों में मध्यम से तेज़ गति की पछुआ हवा चलने का पूर्वानुमान है। जिसके कारण आज से तापमान में गिरावट की स्थिति बन रही है। फरवरी में बिहार का तापमान काफी आरामदायक रहता है, जिसमें अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 16°C तक रहता है।