Broccoli Fry Recipe : आज किस लेख में बहुत ही खास रेसिपी लेकर आए हैं। जो ब्रोकली से बनकर तैयार होती है। ब्रोकली गोभी की फैमिली की एक सदस्य है, जिसे आजकल भारत में भी बहुत पसंद किया जाता है। ब्रोकली में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसके सेवन से हमारा पाचन शक्ति भी मजबूत होता है। यह छोटे बच्चों के लिए भी बहुत ही लाभदायक है। तो आज के इस लेख में हम आपके लिए ब्रोकली फ्राई की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप अपने घर पर बहुत ही आसानी से बनाकर तैयार कर लेंगे।
तो आईए जानते हैं ब्रोकली फ्राई बनाने के लिए हमें किन-किन सामग्रियों की जरूरत होगी।
ब्रोकली फ्राई बनाने की सामग्री:
- 500 ग्राम ब्रोकली
- बारीक कटा प्याज
- बारीक कटा शिमला मिर्च
- बारीक कटा टमाटर
- दो चम्मच कॉर्नफ्लोर
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- आधा चम्मच मिर्ची पाउडर
- आधा चम्मच गरम मसाला
- दो बड़े चम्मच तेल
- स्वाद के अनुसार नमक
ब्रोकली फ्राई बनाने की विधि:
ब्रोकली फ्राई बनाने के लिए हम ब्रोकली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंगे और उसे धोकर अच्छी तरीके से एक बॉल में रखेंगे। इसमें आधे चम्मच हल्दी, मिर्च और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। साथ ही आप इसमें दो चम्मच कॉर्नफ्लोर मिक्स करके इसे थोड़ी देर के लिए मैरिनेड होने के लिए रख दें। अब कड़ाही में तेल गर्म करें।। तेल में जीरा का तड़का दें।
तड़का चटक जाये तो बारीक कटा प्याज और बारीक कटा शिमला मिर्च डालकर भूने। जब प्याज और शिमला में ब्रोकली डाल के स्वाद के अनुसार नमक ऐड करें। आप चाहे तो इसमें एक चम्मच बटर भी डाल सकते हैं। इससे भी इसका स्वाद काफी बेहतरीन हो जाता है। धीमी आंच पर तीन से चार मिनट तक ब्रोकली को फ्राई करें। यह रेसिपी बहुत ही झटपट बनकर कर तैयार होती है। आखिर में आप इसमें बारीक कटा हरा धनिया डालकर सर्व करें। इस ब्रोकली फ्राई को आप सुबह के नाश्ते या लंच में परोस के इसका लुफ्त उठाएं।