Champions Trophy 2025: टीम इंडिया की जर्सी को लेकर अटकले हुई खत्म, अब छपेगा ऐसा लोगो

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर टीम इंडिया की जर्सी से जुड़े विवाद पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। BCCI ने पुष्टि की है कि भारतीय टीम ICC द्वारा निर्धारित सभी नियमों और दिशानिर्देशों का पालन करेगी। इसमें जर्सी पर आधिकारिक टूर्नामेंट लोगो का होना अनिवार्य होगा, जिसमें मेजबान पाकिस्तान का नाम भी शामिल होगा।

BCCI के नए सचिव देवजीत सैकिया ने इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि भारतीय टीम ICC के सभी दिशानिर्देशों के अनुरूप चलेगी। उन्होंने कहा, “हम सभी क्रिकेटिंग मानकों को बनाए रखते हुए टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। हमारी जर्सी पर ऑफिसियल लोगो होगा, जो सभी टीमों के लिए एक समान है।” इस बयान से अब अटकलों का दौर खत्म हो गया है।

टीम इंडिया के मैच:

20 फरवरी 2025 – भारत बनाम बांग्लादेश (दुबई)

23 फरवरी 2025 – भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई)

2 मार्च 2025 – भारत बनाम न्यूजीलैंड (दुबई)

अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है, तो वह मुकाबला भी 9 मार्च को दुबई में ही खेला जाएगा। ICC अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सभी टीमों को टूर्नामेंट के नियमों का पालन करना आवश्यक है। जर्सी पर मेजबान देश का नाम होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा, “आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए सभी टीमों को एक जैसे नियमों का पालन करना होगा। टीम इंडिया इससे अलग नहीं हो सकती।” आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट जगत के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में से एक है। भारत ने 2013 में धोनी की कप्तानी में इसे जीता था।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अब तक के विजेता:

1998 – साउथ अफ्रीका

2002 – भारत/श्रीलंका (संयुक्त विजेता)

2004 – वेस्टइंडीज

2013 – भारत

2017 – पाकिस्तान