Aadhar Card अपडेट की बढ़ाया गया डेडलाइन, फटाफट 14 जून तक करें अपडेट

नई दिल्ली: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा आधार कार्ड (Aadhar Card) को अपडेट करने की डेट बढ़ा दी गई है। इसकी डेडलाइन को 6 महीने तक आगे किया गया। फ्री में आधार अपडेट करने की तारीख निर्धारित की गई थी। अब इसको बढ़ाने के बाद 14 जून 2025 किया गया है।

सरकार पहले भी इस सीमा को आगे कर चुकी है। पहले इसको तीन महीने को लेकर बढ़ाया गया, लेकिन अब डेडलाइन को 6 महीने के लिए बढ़ाया गया। इसके बारे में यूआईडीएआई ने जानकारी दी है।

आधार केंद्र पर अपडेट के लिए आपसे एक शुल्क भी वसूला जाता है। आधार पोर्टल पर आधार धारक अपने आधार को अपडेट आसानी से कर सकते हैं। अगर आप आधार सेंटर जाने के बाद कोई अपडेट करवाने जा रहे हैं तो जानकारी अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए आपको शुल्क भी देना होता है। आधार कार्ड अपडेट करना है तो आपके पास दो दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। पहला आपका पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ है।

अहम दस्तावेज बना है आधार

आज के दौर में आधार एक अहम दस्तावेज के तौर पर जाना जाता है। इसका इस्तेमाल सरकारी योजनाओं, बैंक खातों, ट्रैन और फ्लाइट बुकिंग के अलावा कई कार्यों के लिए करना होता है। आधार कार्ड में हर व्यक्ति को अहम जानकारी डेमोग्राफिक जानकारी जैसे नाम, पता, उम्र, लिंग शेयर करना पड़ता है।

आधार अपडेट करवाना है जरूरी

आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी नहीं है। यूआईडीएआई द्वारा कई बार साफ किया गया कि आधार को अपडेट करवाना इतना भी आवश्यक नहीं होता है। अगर आधार पुराना है तो अपडेट करना जरूरी होता है। UIDAI ने जानकारी दिया है कि पहचान और पतों के प्रमाण संबंधी दस्तावेजों को अपटेड करवाना जरूरी होता है।

  • UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है।
  • मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी मंगवाएं और इसको दर्ज करें।
  • अपनी सभी अहम डिटेल्स को चेक कर सकते हैं।
  • अगर कोई जानकारी गलत दी गई है तो उसको बदलने का विकल्प चुन लें।
  • जानकारी को अपडेट करना है तो मांगे हुए डाक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।