नई दिल्ली: महिंद्रा XUV 3XO भारतीय कार बाजार में छाई हुई है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसकी डिलीवरी पाने के लिए ग्राहकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। अगर आप भी इस एसयूवी को खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए, विस्तार से समझते हैं कि XUV 3XO की डिलीवरी में कितना समय लग रहा है और कौन-सा वैरिएंट सबसे ज्यादा डिमांड में है।
XUV 3XO की बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड
जनवरी 2025 में महिंद्रा ने XUV 3XO की 8,454 यूनिट्स बेचीं, जो इसे ब्रांड की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बना दिया। इससे पहले नंबर पर स्कॉर्पियो (N और क्लासिक मिलाकर) है, जो अभी भी सबसे ज्यादा डिमांड में है। XUV700 तीसरे नंबर पर रही, जिसकी 8,399 यूनिट्स बिकीं।
वैरिएंट के हिसाब से वेटिंग पीरियड
XUV 3XO की भारी डिमांड के चलते इसके वेटिंग पीरियड में काफी बदलाव आया है। यहां वैरिएंट-वाइज डिलीवरी का समय जानिए:
MX1 वैरिएंट: अगर आप बेस वैरिएंट MX1 खरीदना चाहते हैं, तो आपको लगभग 1 साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
डीजल वैरिएंट: डीजल वैरिएंट की डिलीवरी अब सिर्फ 2 हफ्तों में हो रही है, जो पहले 1 महीने था।
अन्य वैरिएंट: बाकी वैरिएंट्स की डिलीवरी में औसतन 2 से 4 हफ्ते का समय लग रहा है।
इंजन और परफॉर्मेंस
महिंद्रा XUV 3XO में तीन इंजन ऑप्शन दिए गए हैं:
1.2L टर्बो पेट्रोल (111hp)
1.2L डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल (131hp)
1.5L डीजल इंजन (117hp)