Google News: आज के समय में सभी के पास स्मार्टफोन रहता है, और सभी के फोन में गूगल भी होता है। लेकिन यह किसी को नहीं पता होता कि हमको गूगल पर क्या सर्च करना है, और क्या सच नहीं करना इसलिए आज हम आपके लिए यह खबर लेकर आए हैं। और आपको सचेत करने वाले हैं, कि आप गूगल पर क्या सच नहीं कर सकते और क्या सर्च कर सकते हैं तो चलिए हम आपको नीचे बताते हैं।
गूगल पर हर चीज सर्च करना सुरक्षित नहीं होता। कुछ संवेदनशील या अवैध चीजें सर्च करने पर साइबर क्राइम कानून के तहत कार्रवाई हो सकती है, और आपको जेल भी जाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं वो चीजें, जिन्हें गूगल पर सर्च करने से बचना चाहिए:
1. चाइल्ड पोर्नोग्राफी
भारत में POCSO Act और आईटी एक्ट के तहत चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना या सर्च करना अपराध है। ऐसा करने पर जेल और भारी जुर्माना लग सकता है।
2. बम बनाने की जानकारी
अगर आप बम, विस्फोटक या हथियार बनाने की जानकारी गूगल पर सर्च करते हैं, तो आप आतंकवाद विरोधी कानूनों के तहत शक के घेरे में आ सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस तरह की सर्च पर नजर रखती हैं।
3. हैकिंग या साइबर क्राइम से जुड़ी जानकारी
किसी की ईमेल हैक करना, वाई-फाई हैक करना या किसी भी तरह का साइबर क्राइम सीखने की कोशिश करना आईटी एक्ट 2000 के तहत अपराध है।
4. किसी व्यक्ति की निजी जानकारी निकालन
किसी की बैंक डिटेल, मोबाइल नंबर, आधार नंबर या अन्य निजी जानकारी गूगल पर खोजना गोपनीयता कानूनों का उल्लंघन है।
5. ड्रग्स से जुड़ी जानकारी
अगर आप गूगल पर अवैध ड्रग्स, नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री से जुड़ी जानकारी सर्च करते हैं, तो NDPS Act के तहत आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
6. जानवरों की तस्करी या अवैध व्यापार से जुड़ी जानकारी
अगर आप किसी प्रतिबंधित पशु-पक्षी की तस्करी या खरीद-बिक्री से जुड़ी चीजें सर्च करते हैं, तो आप वन्य जीव संरक्षण कानून के तहत फंस सकते हैं।
7. अश्लील या भड़काऊ चीजें
धार्मिक, जातीय, आतंकवाद से जुड़ी भड़काऊ बातें या अश्लील कंटेंट गूगल पर सर्च करना आपको साइबर क्राइम के दायरे में ला सकता है