E-Shram Card Bhatta: केंद्र सरकार ने देश के ई-श्रम कार्ड धारक श्रमिकों के लिए भत्ता योजना शुरू की है। ई-श्रम कार्ड भत्ते के रुपयों में सरकार श्रमिकों को सीधे उनके बैंक खातों में 1000 रुपए की सहायता राशि देगी। यह योजना सरकार द्वारा केवल ऐसे श्रमिकों को प्रदान की जाएगी जिनके पास ई-श्रम कार्ड है। इसीलिए अगर आपके पास श्रमिक कार्ड नहीं है तो आपको इसे जरूर बनवाना चाहिए।
अगर आप ई श्रम कार्ड भत्ते से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें क्योंकि इस लेख में हमने आपको ई-श्रम कार्ड भत्ते से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है। इस जानकारी की मदद से आप बहुत आसानी से इस भत्ते का लाभ उठा पाएंगे।
क्या है योजना
केंद्र सरकार द्वारा देश के श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए ई-श्रम कार्ड भत्ता शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार देश के ई-श्रम कार्ड धारकों को हर महीने 1 हजार रुपये का भत्ता प्रदान कर रही है। सरकार इस भत्ते की राशि को डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर रही है।
पात्रता
- इस भत्ते को प्राप्त करने के लिए श्रमिक का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
- इस भत्ते को प्राप्त करने के लिए श्रमिक की आयु 16 वर्ष से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- इस भत्ते को प्राप्त करने के लिए श्रमिक का ई श्रम कार्ड योजना में पंजीकृत होना आवश्यक है।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- ई-मेल आईडी
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?
- ई श्रम कार्ड प्राप्त करने के लिए सबसे पहले श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद Go to main page विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्टर ऑन ई श्रम विकल्प पर क्लिक करें।
- अब सेल्फ रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें।
- उस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अब आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है और कैप्चा कोड भरकर “Send OTP” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- उस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
- आपको उस पेज पर दिए गए बॉक्स में वह OTP डालना है और “Submit” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।