E-Shram Card Bhatta Yojna: केंद्र सरकार ने देश के ई-श्रम कार्ड धारक श्रमिकों के लिए भत्ता योजना शुरू की है। ई-श्रम कार्ड भत्ते के रुपयों में सरकार श्रमिकों को सीधे उनके बैंक खातों में ₹1000/- की सहायता राशि देगी। यह योजना सरकार द्वारा केवल ऐसे श्रमिकों को प्रदान की जाएगी जिनके पास ई-श्रम कार्ड है। इसीलिए अगर आपके पास श्रमिक कार्ड नहीं है तो आपको इसे जरूर बनवाना चाहिए।
अगर आप ई श्रम कार्ड भत्ते से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें क्योंकि इस लेख में हमने आपको ई-श्रम कार्ड भत्ते से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है। इस जानकारी की मदद से आप बहुत आसानी से इस भत्ते का लाभ उठा पाएंगे।
ई श्रम कार्ड भत्ता क्या है?
केंद्र सरकार द्वारा देश के श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए ई-श्रम कार्ड भत्ता शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार देश के ई-श्रम कार्ड धारकों को हर महीने 1 हजार रुपये का भत्ता प्रदान कर रही है। सरकार इस भत्ते की राशि को डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर रही है।
पात्रता
- इस भत्ते को प्राप्त करने के लिए श्रमिक का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
- इस भत्ते को प्राप्त करने के लिए श्रमिक की आयु 16 वर्ष से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- इस भत्ते को प्राप्त करने के लिए श्रमिक का ई श्रम कार्ड योजना में पंजीकृत होना आवश्यक है।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- ई-मेल आईडी
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?
- ई श्रम कार्ड प्राप्त करने के लिए सबसे पहले श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद go to मेन पेज विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्टर ऑन ई श्रम विकल्प पर क्लिक करें।
- अब सेल्फ रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें।
- उस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अब आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है और कैप्चा कोड भरकर “Send OTP” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- उस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
- आपको उस पेज पर दिए गए बॉक्स में उस OTP को डालना है और “Submit” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इस तरह से आप इस कार्ड को बनवाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
कैसे चेक करें पेमेंट स्टेटस?
- इस भत्ते का पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर जाएं।
- होम पेज पर आने के बाद आपको Beneficiary के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- उस option पर click करने के बाद आपको “Check Status” के option पर क्लिक करना है।
- उस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना है।
- नंबर डालने के बाद आपको “Search” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- उस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने इस भत्ते का पेमेंट स्टेटस खुल जाएगा।