Numerology: दरअसल, अंक ज्योतिष हो या ज्योतिष शास्त्र हो ये एक ऐसा विज्ञान होता है जो केवल संख्यायों और नंबर्स के आधार पर लोगों के जीवन के बारे में कई सारी बातें बताता है। वहीं, हर एक नंबर यानि कि अंक किसी न किसी विशेष ग्रह से सम्बन्धित होते हैँ और ये ग्रह उस अंक से जुड़े सभी लोगों के जीवन को काफी हद तक प्रभावित करते हैँ।
ऐसे में आज हम बात करेंगे मूलांक 3 के बारे में। मूलांक 3 वो लोग होते हैँ जिनका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख़ को हुआ होता है। मूलांक 3 असल में काफी ज्यादा शुभ माना जाता है और इन जातकों का स्वामी असल में बृहस्पति होता है।
वहीं, यदि अंक ज्योतिष के अनुसार देखें तो मूलांक 3 में जन्मी लड़कियां अपने परिवार के लिए बहुत ही ज्यादा भाग्य शाली और शुभ मानी जाती हैँ। ऐसे में आज हम आपको बताते हैँ मूलांक 3 में जन्मी लड़कियों के बारे में कुछ खास बातें।
जैसे कि हमने पहले भी बताया कि मूलांक 3 का स्वामी बृहस्पति है। वहीं, बृहस्पति को ज्ञान, समृद्धि और धन का एक मुख्य कारक भी माना जाता है। इसी वजह से तो मूलांक 3 वाली लड़कियों को काफी ज्यादा सौभाग्य शाली और आशावादी कहा जाता है।
मूलांक 3 कि लड़कियां बहुत ही ज्यादा रचनात्मक होती हैँ। साथ ही , ये लोग कला के क्षेत्र में भी अपना नाम रोशन करती हैँ। ये इतनी ज्यादा रचनात्मक होती हैँ कि पूरे परिवार का माहौल खुशनुमा हो जाता है। साथ ही जिस भी ओर ये लड़कियां जाती हैँ चारों ओर इन्हीं कि प्रशंसा होती है।
खास बात इस मूलांक में जन्मी लड़कियों कि ये होती है कि ये परिवार के लिए काफी ज्यादा झुकाव रखती हैँ। साथ ही दूसरों कि मदद करने के लिए भी हमेशा तैयार रहती हैँ। मूलांक 3 में जन्मी लड़कियों का वैवाहिक जीवन भी सुखमय होता है। ये अपने पति के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहती हैँ।
वहीं, मूलांक 3 में जन्मी लड़कियां अगर बिजनेस करना चाहती हैँ तो ये काफी अच्छी बिज़नेस वीमेन भी बनती हैँ। क्युंकि कहा जाता है कि मूलांक 3 में जन्मे लोग सदैव दूसरों से एक कदम आगे चलते हैँ और सही फैसला लेने में भी ये कोई कसर नहीं छोड़ते हैँ।