Numerology: राशि कि तरह व्यक्ति कि जन्म तिथि भी व्यक्ति के बारे में मुख्य भूमिका निभाती है। इससे हम ये पता लगा सकते हैँ कि हमारे जीवन में किस तरह कि समस्याएं आने वाली हैँ। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर देखें तो केवल जन्मतिथी से ही व्यक्ति के जीवन में घटित होने वाली कई सारी समस्यायों और दिक्क़तों का पता लगाया जा सकता है।
इतना ही नहीं इनसे काफी हद तक बचा जा सकता है, साथ ही स्वयं को सुरक्षित भी रखा जा सकता है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कुछ ऐसे मूलांक भी होते हैँ जिनमें जन्मी लड़कियां बहुत ही ज्यादा शुभ मानी जाती हैँ। कहा जाता है कि ये माँ लक्ष्मी जी का रूप होती हैँ और इनके आते ही जीवन में खुशियाँ फ़ैल जाती हैँ।
ऐसे में आइए बताते हैँ कि हम किस मूलांक में जन्म लेने वाली लड़कियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैँ:
मूलांक 2
जिन भी लड़कियों का जन्म किसी भी महीने कि 2, 11, 20 या 29 को होता है, उन सभी का मूलांक 2 होता है। ऐसे में इनके बारे में हम आपको मुख्य रूप से बतायेंगे कि इन तारीख़ में जन्मी लड़कियां कितनी शुभ होती हैँ।
कहते हैँ कि क्रिटिविटी का रखती हैँ खास ख्याल
दरअसल, चन्द्रमा इन जातकों को बहुत ही ज्यादा कलनात्मक बनाने का कार्य करता है। इसी वजह से कहते हैँ कि इस तारीख़ में जन्मी लड़कियां काफी ज्यादा ही क्रिएटिव होती हैँ। वहीं, इनका व्यवहार भी दूसरों के प्रति काफी अच्छा होता है।
पार्टनर का रखती हैँ खास ख्याल
मूलांक 2 में जन्मी लड़कियों कि बात करें तो ये अपने पार्टनर का खासतौर पर अधिक ध्यान रखती हैँ। इनका नेचर भी बहुत ही ज्यादा दयालु होता है। ये काफी ज्यादा रोमांटिक होती हैँ और हल हाल में खुश रहने और सामने वाले को रखने का पूर्ण प्रयास करती हैँ।
होती हैँ काफी ज्यादा कोमल और शीतल स्वाभाव कि
मूलांक 2 में जन्मी लड़कियों कि अगर बात करें तो इनका व्यक्तित्व बहुत ही ज्यादा कोमल और शीतल होता है। साथ ही इनका स्वामी ग्रह चन्द्रमा होता है, जो इनके व्यक्तित्व और सहज, सरल और निर्मल बनाता है। वहीं, ये अपने हित से पहले सदैव दूसरों के बारे में भी जरूर सोंचती हैँ।