ICC Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टाइटल कौन जीत रहा है। इसका फैसला 9 मार्च को होने वाला है। खिताबी भिड़ंत में भारत के सामने न्यूजीलैंड से होने वाली है। कोहली (Virat Kohli) इस संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। चलिए आपको उन टॉप 10 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके नाम चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक सबसे अधिक रन बनाए गए हैं।
विराट कोहली
विराट सिर्फ इस सीजन में भारत को लेकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ही नहीं बल्कि चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज की सूची में शामिल हो गए हैं। वह दुनिया में इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, पहले नंबर पर गेल मौजूद हैं। कोहली के नाम 17 मैचों की 16 पारियों में 746 रन शामिल है। इसमें 1 शतक, 6 अर्धशतक दिए गए हैं।
शिखर धवन
पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन इस लिस्ट में दूसरे नंबर में बने हुए हैं। उन्होंने 10 मैचों की 10 पारियों में 701 रन बनाए हैं, उनका एक पारी में सर्वाधिक स्कोर 125 तक हो गया है। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और इतने ही अर्धशतक लगा दिया है।
सौरव गांगुली
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाजी की सूची में शामिल है। उन्होंने 13 मैचों की 11 पारियों में 665 रन बना लिया है। इसमें 3 शतक और इतने ही अर्धशतक शामिल हैं। उनका एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर 141 रन बनाए हैं।
राहुल द्रविड़
चौथे नंबर पर राहुल द्रविड़ शामिल हैं। उन्होंने अभी की बात करें तो 19 मुकाबले में 17 पारियां खेलने के बाद 627 रन बना लिया है। द्रविड़ ने चैपिंयंस ट्राफी के दौरान 6 अर्धशतक लगाया है। दूसरी तरफ उनके बल्ले से कोई भी शतक नहीं गया है।
रोहित शर्मा
चैंपियंस ट्राफी 2025 में टीम की कप्तानी करने वाले रोहित शर्मा सूची में पांचवे नंबर पर शामिल हो गए हैं। वही फाइनल में अच्छी पारी खेलने के बाद उनकी रिकाॅर्ड बनाने की संभावना बढ़ जाती है।
सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर ने 14 पारियां खेलने के बाद 441 रन बना लिया है। टूर्नामेन्ट में उनके नाम पर सबसे ज्यादा रन की पारी 141 रन की बताया गया है। उन्होंने 1 शतक और अर्धशतक बनाया है।