Vastu Tips: रसोई में गिर रही हैँ ये चीजें तो हो जाइए सतर्क, क्योंकि होने वाला है कोई बड़ा अपशगुन!

Vastu Tips: बात करें अगर वास्तु शास्त्र कि तो इसमें दिशाओं को खास तौर पर अधिक महत्व दे रखा गया है। दिशाओं के अलावा वास्तु शास्त्र में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि हमारी दैनिक जीवन क्रिया किस तरह कि होनी चाहिए। वहीं, वास्तु के अनुसार मानें तो रसोई में ऐसी 3 चीजें हैँ जिनका गिरना बिलकुल भी शुभ नहीं होता है क्योंकि वास्तु दोष भी लग सकता है। ऐसे में जानते हैँ कि कौन सी वो 3 चीजें हैँ जिनका गिरना वास्तु के अनुसार बहुत ही ज्यादा अशुभ माना गया है।

रसोई में बार बार नमक का गिरना 

सनातन धर्म में नमक को दरअसल बरकत से जोड़कर के देखा गया है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नमक का सीधा सम्बन्ध चन्द्रमा और शुक्र ग्रह से होता है। इसलिए रसोई में बार बार नमक का गिरना बहुत ही ज्यादा अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर आप ध्यान नहीं देते हैँ इस ओर तो वैवाहिक जीवन में कई तरह के कष्ट और समस्यायों का सामना भी करना पड़ सकता है। वहीं, नमक अगर बार बार गिरे तो समझ लें कि कुछ बुरा होने वाला है। इसलिए पहले से ही दान पुण्य शुरु कर दें।

रसोई में दूध का गिरना 

दूध का उबलते हुए गिरना वैसे तो बहुत आम बात है लेकिन अगर बार बार दूध गिरने लगे तो सतर्क हो जाने कि जरूरत है। वास्तु के अनुसार जमीन में दूध गिरना इस ओर संकेत देता है कि आपके या परिवार में किसी सदस्य के संग कोई अप्रिय घटना घटित होने वाली है। इसलिए दूध को नीचे बार बार गिरते देखें तो शिव जी कि अराधना शुरू कर दें।

रसोई में सरसों के तेल का गिरना

सरसों के तेल का रसोई में गिरना भी एक तरह से बहुत ही ज्यादा अशुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार अगर रसोई में तेल बार बार गिर रहा है तो इसका मतलब है कि आपकी सेहत बिगड़ने वाली है। इसलिए शनिवार के दिन शनि देव जी को तेल चढ़ाना शुरू कर दें। वहीं, गरीबों में भी दान पुण्य करना शनिवार के दिन प्रारम्भ कर दें। अगर आप ऐसा करेंगे तो वास्तु दोष जड़ से खत्म हो जाएगा।