Vastu Tips: घर को बेहद सुन्दर और बेहतरीन बनाने के लिए हम तरह – तरह के सुंदर पेड़ व पौधों को अक्सर लगाते ही रहते हैँ। ये पौधे हमारे घर को एक अलग प्रकार का लुक देते हैँ। वहीं, घर में चारों ओर फ्रेशनेश भी बरकरार रहती है। लेकिन क्या आपको पता है कि वास्तु के अनुसार भी पेड़ – पौधे को घर में लगाना बहुत ही ज्यादा शुभ और सकारात्मक माना जाता है।
लोग घर के भीतर हो या बाहर तरह – तरह के पेड़ पौधों को लगाना पसंद करते हैँ। इन्हीं में से एक होता है नींबू का पेड़। ऐसे में अगर आप भी नींबू के पेड़ को घर में लगाने जा रहे हैँ तो आज हम वास्तु से जुड़े कुछ खास उपायों के बारे में आपको बताने जा रहे हैँ।
जान लें कि नींबू के पेड़ को घर के बाहर लगाना शुभ माना जाता है या अशुभ:
वैसे तो अगर वास्तु शास्त्र के हिसाब से मानें तो नींबू के पेड़ को कभी भी घर के भीतर नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि ये बहुत ही ज्यादा अशुभ होता है। इसके पीछे का मुख्य कारण भी ये है कि नींबू में दरअसल कांटे लगे हुए होते हैँ, जो कि अगर घर के भीतर होते हैँ तो नेगेटिविटी बढ़ाने का काम करते हैँ। इसके पौधे को घर के भीतर लगाने से वहीं कलह और लड़ाई – झगड़े कि समस्या बढ़ती जाती है।
जान लें कि कहाँ लगा सकते हैँ नींबू का पौधा
अगर घर के बाहर या आस पास जगह नहीं है और आप नींबू के पौधे को लगाना ही चाह रहे हैँ तो इसे अपने घर के बाएँ या दाएँ ओर लगा सकते हैँ। वहीं, इसके बगल में तुलसी या मनी प्लांट को भी लगा दें ताकि नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मकता में बदल जाए।