Swapna Shastra: गरीबी और बुरा समय आने से पहले सपने में दिख जाती हैँ ये चीजें, हो जाइए सतर्क!

Swapna Shastra: नींद में सपनों का आना बहुत ही ज्यादा आम है। कभी सपने बहुत ही ज्यादा अच्छे आते हैँ तो कभी डरावने। लेकिन क्या आपको पता है कि स्वप्न शास्त्र के अनुसार आप जो भी सपना देख रहे होते हैँ उसका ताल्लुक असल जिंदगी से काफी हद तक होता है। यदि स्वप्न शास्त्र के अनुसार मानें तो हर सपना जीवन में आगे आने वाली चीजों के बारे में कोई न कोई नई बात जरूर बताता है। ऐसे में अगर आपको सोते समय इस तरह के सपने नजर आते हैँ तो समझ लें कि भविष्य के बारे में आपको पहले से ही थोड़ा सतर्क हो जाना चाहिए।

इस तरह का कार्य होता हुआ दिखाई दे जाना 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर अनाज नीचे गिरता हुआ नजर आ रहा है तो समझ लें कि ये बहुत ही ज्यादा अशुभ संकेत हैँ। वहीं, माँ लक्ष्मी जी आपको पहले से ही सतर्क करना चाहती हैँ कि आगे चल कर अनाज से जुड़ी दिक्क़तें आपको काफी ज्यादा बढ़ सकती हैँ।

सपने में उल्लू का नजर आना 

उल्लू को माँ लक्ष्मी जी का दरअसल वाहन माना जाता है। परन्तु अगर उल्लू बार – बार नजर आता है तो ये बहुत ही ज्यादा अशुभ होता है। स्वपन शास्त्र के अनुसार उल्लू के दिख जाने से नई नई मुसीबतों में आप घिरने वाले हैँ, जिसके लिए आपको पहले से ही सतर्क हो जाना चाहिए।

सोना – चांदी का दिख जाना 

प्रत्येक व्यक्ति कि चाहत होती है कि वे जीवन में बहुत सारे सोना एवं चांदी को पहनें। महिलाओं को खासतौर पर ज्वेलरी का सौख काफी ज्यादा होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सपने में सोने चांदी का दिखना अशुभता का प्रतीक है। अगर ये आपको दिख जाए तो समझ लें कि आर्थिक दिक्क़तें होने वाली हैँ। वहीं, ये इस ओर भी संकेत देता है कि आपके घर में सोना- चांदी चोरी भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें: पूरी जिंदगी रहता है शनि देव का ‘साया’, फिर भी खूब फेम बटोरते हैँ इस मूलांक के लोग!

बिल्ली को रोते या लड़ते हुए देखना 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर मानें तो बिल्ली को आपस में लड़ते या रोते हुए देखना भी काफी ज्यादा अशुभ माना जाता है। ये वहीं, इस ओर संकेत भी देता है कि आपके जीवन में कुछ न कुछ बुरा होने वाला है। इसलिए पहले से ही सतर्क हो जाएँ।